सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दोनों धातुएं महंगी हुई हैं।

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार
- चांदी पिछले सत्र में 2,44,316 रुपये प्रति किलो थी और आज 2,49,316 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 7,684 रुपये की तेजी के साथ 2,52,000 रुपये तक उछली।
- सोना पिछले सत्र में 1,49,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,52,000 रुपये पर खुला। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआती कारोबार में इसमें 2,429 रुपये की तेजी देखी गई और यह 1,52,182 रुपये तक पहुंचा।
सुबह 10.15 बजे चांदी 2,51,143 रुपये प्रति किलो और सोना 1,51,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा बाजार में कीमतें
गुड रिटर्न्स के अनुसार:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,51,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,38,700 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹1,13,480 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹2,65,000 प्रति किलो
प्रमुख शहरों में सोने के रेट
दिल्ली में सोनाचांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी में तेजी और सोने में मिश्रित रुख देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार तक चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
आईबीजेए के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24कैरेट सोने का भाव 1,47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22कैरेट सोने का भाव 1,44,090 रुपये था ।
विशेषज्ञों की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, “पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से निवेशक सोने से दूरी बनाए हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की सुरक्षा स्थिति ने ऊर्जा महंगाई और सख्त मौद्रिक नीति की चिंताओं को बढ़ा दिया है।”
ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनीशा चेनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में फिर से भड़की हिंसा ने चार सप्ताह से चल रहे संघर्षविराम प्रयासों में लोगों का भरोसा कमजोर किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति
- हाजिर चांदी: $73.51 प्रति औंस
- हाजिर सोना: $4,549.57 प्रति औंस
मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह के अनुसार, “अमेरिकी सेना द्वारा वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षा देने की उम्मीद और कच्चे तेल की गिरावट से सोने की कीमतों पर मामूली असर पड़ा है। हालांकि तेल में गिरावट अस्थायी हो सकती है।”





