नई दिल्ली। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्सनिफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए. अमेरिकाईरान में शांति प्रस्ताव पर फिर से बात न बन पाने के चलते क्रूड की कीमत में आए उछाल ने बाजार पर दबाव बनाया. इसके अलावा मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने और पेट्रोलडीजल को बचाने की अपील से भी शेयर बाजार में डर देखने को मिला.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में 944 अंक की बड़ी गिरावट लेकर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी ओपनिंग के साथ ही 275 अंक फिसल गया.
खुलते ही क्रैश हो गए इंडेक्स
बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,328 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 76,638 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में ये गिरावट तेज होती चली गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 5 मिनट के कारोबार के दौरान ही BSE Sensex 944 अंक फिसलकर 76,363 पर आ गया.
1 साल में 215% चढ़ा ये शेयर, अब दिवालिया हुई कंपनी! आपका भी है दांव?
बात एनएसई के निफ्टी की करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स के जैसा ही रह. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,176 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 23,970 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर अचानक ही 275 अंक टूटकर 23,895 पर आ गया.
शेयर बाजार क्यों खौफ में?
शेयर बाजार में ये बड़ी गिरावट आने के एक नहीं कई बड़े कारण हैं. दरअसल, सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी के उस बयान को माना जा सकता है, जिसमें उन्होंने देश के लोगों से सोना न खरीदने, पेट्रोलडीजल की सेविंग करने से जुड़ी अपील की. PM Narendra Modi ने कहा है कि हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर पूरी दुनिया समेत भारत पर भी पड़ रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन की बचत पर ध्यान दें.
इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के प्रस्ताव पर एक बार फिर से बात बिगड़ी नजर आ रही है. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उबाल आया है. Brent Crude Oil Price एक झटके में 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया और ग्लोबल टेंशन बढ़ने के साथ ही महंगाई में इजाफे के डर ने शेयर बाजार पर दबाव बनाया है.
बाजार में हर ओर लाललाल
शेयर बाजार में सोमवार को आई इस गिरावट के चलते बीएसई लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक हर ओर लाललाल नजर आया. TCS, Infosys, Tech Mahindra, समेत SunPharma, Tata Steel ICICI Bank, Kotak Bank, ITC जैसे बड़े शेयर रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए.
सबसे ज्यादा टूटने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो Titan Share , IndiGo Share , SBI Share , Eternal Share , Bharti Airtel Share फिसलकर कारोबार कर रहा था. BSE की मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ashok Leyland Share , Godrej Properties Share , Muthoot Finance Share , Suzlon Share , Paytm Share की गिरावट लिए हुए नजर आए.





