IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए ये 3 बड़े दावेदार, एक ने चार साल से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट​

आईपीएल 2026 में कई भारतीय खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी में खासतौर से कई भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया है। इसमें कुछ कैप्ड और कई अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो सिर्फ भारत के वनडे लाइन अप का हिस्सा है लेकिन इश सीजन के बाद उसे टी20 टीम में वापस ही नहीं बल्कि कप्तान बनाने की रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं।

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए ये 3 बड़े दावेदार, एक ने चार साल से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट​

ऐसे तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालेंगे जो में अपना जलवा दिखाने के बाद टीम इंडिया के लिए अलगअलग फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं। यह तीनों खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम इंडिया के लिए विश्व कप खेल चुके हैं। दो खिलाड़ी भारत की 2023 वर्ल्ड कप की टीम का भी हिस्सा थे। आइए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल के 19वें सीजन के बाद टीम इंडिया में लौट सकते हैं:

1 श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 में रनर अप और 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी तो लाजवाब है ही, साथ ही बल्ले से भी वह कमाल करते हैं। कम से कम 90 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो जीतहार के अनुपात में अय्यर, एमएस धोनी, , रोहित शर्मा और गौतम गंभीर से भी आगे हैं। उन्होंने 97 मैचों में से 56 जीते हैं और 38 हारे हैं।

अगर बतौर कप्तान आईपीएल में पिछले तीन सीजन की बात करें तो 2024 में अय्यर ने 14 पारियों में 351 रन, 2025 में 17 पारियों में 604 और 2026 में अभी तक 9 पारियों में 333 रन बना चुके हैं। यह उनके टी20 में खेलने के टैलेंट को दर्शाता है। फिर भी वह लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। ऐसे में इस प्रदर्शन के बाद और सूर्यकुमार यादव के गिरते ग्राफ को देखते हुए अय्यर टी20 टीम में वापसी के प्रबल दावेदार हैं।

2 भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अभी तक 11 मैच खेलते हुए 21 विकेट अपने नाम किए हैं। वह लगातार पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 पोजिशन पर भी कब्जा जमाते दिख रहे हैं। उनकी पुरानी लय एक बार फिर से नजर आ रही है। उनका औसत करीब 15 का है और इकॉनमी भी 7.4 की रही है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन, आकाश चोपड़ा ने तो साफतौर पर भुवी को टी20 टीम में कम से कम लाने की मांग कर दी है।

गौरतलब है कि उन्होंने नवंबर 2022 तकरीबन 4 साल से एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। जनवरी 2022 में वह आखिरी वनडे और नवंबर 2022 में वह आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। ऐसे में अगर बचे हुए मैचों में भी उन्होंने यही कमाल जारी रखा तो उनकी निश्चित ही एक बार फिर से नीली जर्सी में वापसी हो सकती है।

3 मोहम्मद शमी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से बाहर हैं। अजीत अगरकर उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते दिखे थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज ने लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट, घरेलू टी20 व वनडे क्रिकेट और अब अभी तक सभी आईपीएल मैच खेलकर फिटनेस दिखा दी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका प्रदर्शन भी ठीकठाक रहा है। कई मैचों में उनके आईपीएल 2026 में शुरुआती स्पेल खतरनाक रहे हैं। उन्होंने अभी तक 9 विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनमी भी करीब 8 की है।

ऐसे में बहुत आसार हैं इस बात के कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए शमी को एक बार फिर से भारत के वनडे प्लान्स में शामिल किया जा सकता है। अब देखना होगा कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर उनके ऊपर भरोसा जता पाते हैं या नहीं।

IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के बाद तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार सुर्खियों में है, वहीं दो ऐसे गेंदबाज भी हैं जो टीम इंडिया में जल्द एंट्री करने के दावेदार हैं।

Leave a Reply