Team India: आईपीएल 2026 के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई ने कल इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

भारत ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, इस दौरान जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, आकाश दीप, रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया में मौका दिया गया था, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नही हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा नही हैं ये 9 खिलाड़ी
भारत की वनडे स्क्वॉड को देखा जाए तो रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. इनमें से हर्षित चोटिल चल रहे हैं तो जडेजा को बाकी विकल्पों को तलाशने के लिए बाहर रखा गया है.
मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत को प्रदर्शन के चलते बाहर जाना पड़ा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बडोनी को बीच सीरीज रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया था, लेकिन अब सेलेक्ट नहीं किया गया.
वहीं भारतीय टीम के बैकअप ओपनर यशस्वी जायसवाल जिन्होंने अपने अंतिम मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था, लेकिन उन्हें अब बिना कोई कारण बताए बाहर कर दिया गया है.
भविष्य की तरफ देख रही है BCCI
सेलेक्टर्स ने टेस्ट स्क्वॉड में जडेजा व अक्षर पटेल की जगह पर मानव सुथार व हर्ष दुबे के रूप में दो नए बाएं हाथ के स्पिनर चुने हैं. बुमराह की जगह भरने के लिए गुरनूर बराड़ को लिया गया है.
वहीं वनडे स्क्वॉड में पंत की जगह पर इशान किशन आए हैं तो बुमराह के स्थान पर बराड़, जडेजा की जगह दुबे, सिराज की जगह हार्दिक पंड्या को लिया गया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल , यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल , साई सुदर्शन, ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल , इशान किशन , हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.




