टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय के ये साड़ी लुक्स है कमाल, शादी फंक्शन के लिए करें कॉपी​

मौनी रॉय ने पर्पल कलर की टीश्यू फैब्रिक की साड़ी पहनी है. इस साड़ी में चौड़ा बॉर्डर दिया गया है. वहीं पल्लू पर भी हैवी जरी का वर्क है. इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया है. मौनी ने साड़ी के साथ सिर्फ मांग टीका लगाया है, जिससे लुक काफी सॉफेस्टिकेटिड लग रहा है. आप भी ऐसा लुक किसी शादी में ट्राई कर सकती हैं.

टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय के ये साड़ी लुक्स है कमाल, शादी फंक्शन के लिए करें कॉपी​

ऑफ व्हाइट कलर काफी ट्रेड में है. ऐसे में आप मौनी रॉय की इस साड़ी को रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने शिफॉन की ऑफ व्हाइट साड़ी वियर की है, जिसमें बॉर्डर पर कट वर्क दिया गया है. वहीं, साड़ी के साथ पहना ब्लाउज इसे अच्छे से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है. स्लीक बन और लाइट मेकअप कर एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया है.

मौनी रॉय का ये लुक काफी शानदार है. एक्ट्रेस ने टीश्यू सिल्क की बेज कलर की साड़ी वियर की है. इसके साथ क्वाटर स्लीव वाला स्वीटहार्ट नेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया है. जूलरी की बात करें तो, झुमके और मांग टीका लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है.आप इसे भी कॉपी कर सकती हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो मौनी की ये साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. एक्ट्रेस ने मरून कलर की जॉर्जेट साड़ी वियर की है. इसमें गोल्डन सर्कल बने है और बॉर्डर पर गोल्डन लेस लगी हुई है. इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है और हैवी नेकलेस पहन अपना लुक पूरा किया है.

ऑफ व्हाइट ऑर्गेंजा की साड़ी के साथ पिंक कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज काफी अच्छा कॉम्बिनेशन लग रहा है. एक्ट्रेस ने प्लेन सिंपल साड़ी के साथ जरी वर्क का हैवी एंब्रॉयडरी वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया है. गोल्डन कलर के झुमके पहन एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं.

मौनी रॉय ने मस्टर्ड येलो कलर की सैटिन सिल्क साड़ी पहनी है.इसमें कट वर्क की डिटेलिंग दी गई है. इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज पहना है और मिमिनल जूलरी के साथ लाइट मेकअप भी किया है. ओपन हेयर में मौनी बला की खूबसूरत लग रही हैं.

Leave a Reply