भारतीय घरों में आज भी लोग घरों में ही देसी घी बनाना पसंद करते हैं. दरअसल इससे हम हाइजीन से लेकर शुद्धता तक का ध्यान रख पाते हैं. गांवों में घर का दूध होता है, इसलिए लोग इसका दही जमाकर तब मक्खन और घी बनाते हैं. शहरों में ज्यादातर लोग मलाई से घी निकालते हैं, लेकिन कई बार लोगों को शिकायत होती है कि फुल फैट मिल्क लेने के बावजूद भी मलाई सही से नहीं जमती है. पतली होने की वजह से निकालने के दौरान मलाई टूट जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जान लें कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि मलाई मोटी जमें.

जब दूध पर मोटी मलाई जमती है तो इससे देसी घी भी ज्यादा निकलता है. इसे लोग ब्रेड से लेकर रस्क पर भी लगाकर खाना पसंद करते हैं. दूध पर बिल्कुल रोटी जैसी मोटी मलाई जमे. इसके लिए दूध को उबालने से लेकर इसे ठंडा करने तक बस आपको छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है.
उबालने का सही तरीका
अक्सर लोग दूध को गर्म के दौरान 1 से 2 उबाल आने के बाद गैस को बंद कर देते हैं. इस वजह से दूध पर बस हल्की परत जैसी मलाई ही जमेगी. जरूरी है कि आप दूध को बिल्कुल धीमी आंच पर ही पकाएं. पहले दूध को मीडियम फ्लेम पर 1 उबाल आने दें. इसके बाद फ्लेम को हल्का कर दें और कुछ देर तक पकने दें. इस तरह से दूध का फैट ऊपर आ जाएगा और मलाई अच्छी जमेगी. कम से कम दूध को 78 मिनट तक पकाएं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ध्यान रखें कि बर्तन मोटी तली का होना चाहिए.
गर्म करते ही ढककर रख देना
हममें से ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि दूध को उबालने के बाद तुरंत ही ढक देते हैं. इससे प्लेट में भाप जम जाती है और वो दूध में गिरने लगती है. इस वजह से मलाई सही से नहीं जम पाती है. दूध को उबालने के बाद आप छलनी वाले ढक्कन से ढक दें. इससे दूध की भाप आसानी से बाहर निकलती रहेगी और मलाई को जमने के लिए सही एनवायरमेंट मिलेगा.
Image:Pexels
बर्तन को हिलाएं नहीं
जब दूध रूम टेम्परेचर पर ही ठंडा हो जाए तो तुरंत मलाई न निकालें. इस दौरान बर्तन को भी बिल्कुल नहीं हिलाना चाहिए नहीं तो मलाई टूट जाती है. जैसे ही दूध ठंडा हो तो इसे फ्रिज में रख दें. 4 से 5 घंटे के बाद मलाई अच्छी तरह से जम जाएगी. इसके बाद ही इसे निकालें. आप देखेंगे कि मलाई काफी मोटी जमी है.
ये तरीका भी कर सकते हैं फॉलो
दूध उबालने के लिए मोटी तली का बर्तन तो यूज करना ही चाहिए. इसके अलावा ध्यान खें कि पहले आप उस बर्तन या पैन में किनारों और तली पर थोड़ा सा देसी घी या शुद्ध मक्खन लगाएं. इससे मलाई तली में या किनारों पर चिपकेगी नहीं और पूरी तरह से ऊपर आ जाएगी.





