थोड़ा क्रिएटिव सोचें, पुराने पर्दे को इन 7 तरीकों से करें इस्तेमाल​

पर्दे का इस्तेमाल घर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ धूप, धूल और तेज हवा को रोकने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पर्दे घर के अंदर प्राइवेसी बना रखते हैं, खासकर खिड़कियों और दरवाजों पर। अलगअलग रंग, डिजाइन और कपड़ों के पर्दे घर की सजावट को आकर्षक बनाते हैं और कमरे को नया लुक देते हैं। खिड़कियोंदरवाजों के अलावा पर्दे कमरे को अलगअलग हिस्सों में बांटने, अलमारी ढकने और घर की डेकोरेशन बढ़ाने में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन जब ये पर्दे पुराने हो जाते हैं, तो अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं या फिर बेड बॉक्स में रख देते हैं।

थोड़ा क्रिएटिव सोचें, पुराने पर्दे को इन 7 तरीकों से करें इस्तेमाल​

लेकिन आपके पुराने पर्दे घर के कई कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हल्के से फटे या पुराने होने पर इन्हें फेंकने के बजाए और घर की सजावट और रोजमर्रा के उपयोग में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने पर्दों को किन तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

1 टेबल रनर
अगर आपके पास पुराने प्रिंटेड, रंगबिरंगे या एम्ब्रॉयडरी वाले पर्दे हैं, तो आप इससे बेहद ही खूबसूरत टेबल रनर और टेबल क्लॉथ तैयार कर सकते हैं। मोटे और आकर्षक डिजाइन वाले पर्दे डाइनिंग टेबल को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। यह पर्दों पर फ्लोरल प्रिंट, पारंपरिक कढ़ाई या मॉडर्न पैटर्न बना हो, तो उनसे बना टेबल रनर लिविंग रूम को और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही बचे हुए कपड़ों को छोटे आकार में काटकर इन्हें सेंटर रनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 कुशन कवर
प्रिंटेड, डिजाइनर और मोटे पर्दों की मदद से आप स्टाइलिश कुशन कवर तैयार कर सकते हैं, जो आपके लिविंग रूम के लुक में चार चांद लगा देंगे। अगर फ्लोरल प्रिंट, सिल्क, कॉटन या जूट फैब्रिक वाले पर्दे हैं, तो इनसे खूबसूरत कुशन कवर बना सकते हैं। ये कुशन कवर सोफा, बेड और लिविंह रूम को नया और फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं।

3 शॉपिंग बैग
कॉटन, लिनन या मोटे फैब्रिक वाले पर्दें हैं तो इन्हें फेंकने के बजाए आप एक मजबूत और स्टाइलिश शॉपिंग बैग तैयार कर सकते हैं। पर्दों से बने बैग का रोजमर्रा की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर प्रिंटेड या रंगीन पर्दे हैं, तो इनसे बना बैग काफी यूनिक लगता है। इस बैग को आप सब्जी, किराना, कपड़े या अन्य रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजों को लाने में कर सकते हैं।

4 हैंगिंग प्लांटर
बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप पुराने पर्दे की मदद से भी बालकनी को एक आकर्षक लुक दे सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दरअसल, पुराने पर्दों को स्ट्रिप्स में काटकर मैक्रमे स्टाइल प्लांट हैंगर बनाया जा सकता है। इससे पौधों को टांगने में आसानी होती है और घर को एक आकर्षक लुक मिलता है।

5 किचन एप्रन
अगर पर्दा का कपड़ा मोटा और मजबूत है, तो इससे आप किचन के लिए एक स्टाइलिश एप्रन तैयार कर सकते हैं। इससे आपके कपड़े को तेल, मसालों और दागधब्बों से बचने में आसानी होती है। इसमें आप एक छोटी पॉकेट भी जोड़ सकते हैं, जिसमें आप चम्मच, तैलिया या छोटे किचन आइटम रख सकते हैं।

6 डोर मैट या फ्लोर मैट
पुराने मोटे और मजबूत फैब्रिक वाले पर्दों का इस्तेमाल डोर मैट या फ्लोर मैट बनाने में किया जा सकता है। खासकर भारी कॉटन और जूट मिक्स वाले पर्दे डोर मैट के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। क्योंकि ये लंबे समय तक चलते हैं। पर्दों को कई परतों में मोड़कर और अच्छी तरह सिलाई करके मजबूत मैट तैयार कर सकते हैं, जिन्हें आप घर के दरवाजे, किचन, बालकनी या बेड के पास रख सकते हैं।

7 पिकनिक मैट
गर्मी की छुट्टियों या विकेंड के मौके पर काफी लोग पिकनिक बनाने जाते हैं। ऐसे में बैठने के लिए चादर भी ले जाते हैं। लेकिन आप पुराने पर्दों की मदद से पिकनिक मैट तैयार कर सकते हैं। खासकर कॉटन, कैनवास, लिनन या मोटे फैब्रिक वाले पर्दे टिकाऊ होते हैं, जिन्हें काटकर आप मैट तैयार कर सकते हैं। पर्दों को डबल लेयर में सिलने से मैट ज्यादा मोटा और आरामदायक बन सकता है। इसे आप पिकनिक के अलावा गार्डन या छत पर बैठने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply