Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 8 मैच खेल चुकी है और उन्हें 6 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम अब लखनऊ सुपर जायंटस के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.

मुंबई इंडियंस की टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर ने इस सीजन सबसे ज्यादा निराश किया है. इस सीजन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Mumbai Indians को करोड़ो का चुना लगा रहा ये खिलाड़ी
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और इसके पीछे की वजह टीम के स्टार खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन रहा है. खासकर टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस सीजन नही चला है. सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने निराश किया है.
मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 16.35 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन पिछले 2 सालों से सूर्यकुमार यादव की फॉर्म उनका साथ नही दे रही है. मिस्टर 360 के नाम से पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव को उनके खराब प्रदर्शन के वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
आईपीएल 2026 में अब तक सूर्यकुमार यादव ने किया है निराश
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन का कनेक्शन सीधे तौर पर सूर्यकुमार यादव से जुड़ा है, इस सीजन अगर सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 19.88 के साधारण औसत से मात्र 159 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके नाम एक अर्द्धशतक दर्ज है, जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ जड़ा है. सूर्यकुमार यादव इस सीजन 3 बार 10 के आंकड़े को नही छू सके हैं.
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल 122 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 37.25 के औसत से 3912 रन बनाए हैं. वहीं मुंबई के लिए अब तक वो 2 शतक भी जड़ चुके हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने अब तक कुछ खास नही किया है, जो मुंबई इंडियंस के लगातार हार की एक वजह है.





