टाटा ग्रुप के इस अधिकारी को मिला ₹28,00,00,000 का सैलरी पैकेज, ₹1,67,00,000 थी बेसिक सैलरी​

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS , देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। टीसीएस के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन का सैलरी पैकेज करोड़ों रुपये में है। टीसीएस द्वारा जारी किए गए ताजा वार्षिक रिपोर्ट से मालूम चला कि के. कृतिवासन को वित्त वर्ष 202526 में कुल 28 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला। सीईओ का ये पैकेज, पिछले साल की तुलना में 6.3 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप और टीसीएस के चेयरमैन एन. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और पूरे वित्त वर्ष के लिए सिर्फ 4.2 लाख रुपये की मीटिंग फीस प्राप्त की।

टाटा ग्रुप के इस अधिकारी को मिला ₹28,00,00,000 का सैलरी पैकेज, ₹1,67,00,000 थी बेसिक सैलरी​

कृतिवासन को प्रदर्शनआधारित कमीशन के रूप में मिले 25 करोड़ रुपये

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ”नीति के अनुसार, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन नहीं लिया है, इसलिए इसका उल्लेख नहीं किया गया है।” कृतिवासन के 202526 के सैलरी पैकेज में 1.67 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये के बेनिफिट्स, सुविधाएं और भत्ते और 25 करोड़ रुपये का प्रदर्शनआधारित कमीशन शामिल था। आईटी सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी की वित्त वर्ष 202526 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ की सैलरी टीसीएस कर्मचारियों की एवरेज सैलरी से 332.8 गुना ज्यादा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 202526 के दौरान कर्मचारियों की एवरेज सैलरी में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वित्त वर्ष 202526 में कैसा रहा टीसीएस का वित्तीय प्रदर्शन

भारत में जूनियर और मिड लेवल के कर्मचारियों के एवरेज एनुअल सैलरी में 4.5 प्रतिशत से 7.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में सैलरी हाइक मिला। बताते चलें कि वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.35 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 49,210 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 202425 में ये 48,553 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही में 9.64 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए ये 4.58 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply