IMDb पर इस थ्रिलर सीरीज को मिली है 9.2 रेटिंग, रामायण और महाभारत जैसे शो को भी छोड़ा पीछे; जानें क्या है खास

अगर आप वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और ओटीटी पर किसी थ्रिलर सीरीज की तलाश में हैं, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसने आईएमडीबी रेटिंग में टीवी के सबसे पॉपुलर शो रहे रामायण और महाभारत को भी पीछे छोड़ दिया। इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है वहीं रामायण की 9 है।

IMDb पर इस थ्रिलर सीरीज को मिली है 9.2 रेटिंग, रामायण और महाभारत जैसे शो को भी छोड़ा पीछे; जानें क्या है खास

इसकी कहानी और सितारों का अभिनय इतना शानदार है कि आज भी यह बहुत से लोगों की पसंदीदा सीरीज में से एक हैं। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम और कहानी क्या है। उसे किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

क्या है थ्रिलर वेब सीरीज का नाम

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम स्कैम 1992 है। यह साल 2020 में स्ट्रीम हुई थी, जिसमें प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट और रजत कपूर समेत कई सितारे नजर आए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बता दें कि यह सीरीज देश के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड थी। सीरीज में एक समय पर स्टॉक मार्केट के बिग बुल के नाम से चर्चित हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई, जिसने उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम किया था।

सीरीज की कहानी हर्षद मेहता के इर्दगिर्द घूमती है। हर्षद के पिता कपड़ों के प्यापारी हैं और वो बिजनेस बंद हो जाता है। घर में आर्थिक तंगी है, जिसे सुधारने के लिए हर्षद ने शेयर मार्केट का रुख किया। धीरेधीरे वह स्टॉक मार्केट का बड़ा नाम बन जाता है और बैंकों के साथ लेनदेन शुरू कर देता है। इसी बीच एक पत्रकार को उसके कारनामों का पता चलता है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता है और फिर एक बड़े स्कैम का खुलासा होता है।

9.2 है आईएमडीबी रेटिंग

‘स्कैम 1992’ की आईएमडीबी पर रेटिंग 9.2 की रेटिंग है, जो इसे भारत की सबसे हाई रेटेड वेब सीरीज बनाती है। इसके 10 एपिसोड हैं और हर एपिसोड लगभग 40 से 60 मिनट का है। इसे सोनी लिव पर हिंदी भाषा में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply