इन दिनों बढ़ते तापमान ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। गर्मियों के मौसम में जब भी टेंपरेचर 4042 डिग्री तक जाता है, तो ऑफिस या स्कूल के लिए टिफिन पैक करना चुनौती बन जाता है। क्योंकि इतनी भीषण गर्मी में घर का बना ताजा खाना कुछ ही समय में खराब होने लगता है। खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ने का डर रहता है। हालांकि आप सही तरीका अपनाकर दोपहर तक खाने को ताजा रख सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टिफिन पैक करने के कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि भीषण गर्मी में आपके खाने को सेफ करने में मदद करेंगे।
खाना ठंडा होने के बाद करें पैक

अक्सर हम जल्दबाजी में टिफिन में गर्म खाना पैक कर देते हैं और ढक्कन लगा देते हैं। गर्मियों में यह सबसे बड़ी गलती है। जब डिब्बे में गर्म खाना बंद करके रखा जाता है, तो अंदर भाप बनती है। यह नमी बैक्टीरिया पैदा करती है, जिससे खाना जल्दी खराब या खट्टा हो जाता है। इसलिए खाने को हमेशा कमरे के तापमान पर आने दें, इसके बाद ही खाना टिफिन में लगाएं।
आइस पैक या फ्रोजन पानी की बोतल
अगर आप भी चाहते हैं कि दोपहर तक खाना फ्रेश और ठंडा रहे। तो आपको आइस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके पास आइस पैक नहीं है, तो आप रात भर फ्रीजर में एक पानी की बोतल जमा कर लें। इसको सुबह टिफिन बैग में खाने के साथ रख दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह मिनी फ्रिज की तरह काम करेगा और टिफिन के तापमान को दोपहर तक कम बनाए रखेगा।
स्टील का टिफिन
प्लास्टिक के डिब्बे गर्मी में खाने के साथ रिएक्शन कर सकते हैं और खाने में जल्दी गंध आ सकती है। भीषण गर्मी के लिए स्टेनलेस स्टील के टिफिन सबसे अच्छे माने जाते हैं। स्टील न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि खाने को प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला एयर टाइट स्टील कंटेनर चुनना चाहिए।
सोचसमझकर करें खाने का चुनाव
गर्मियों में कुछ चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, जैसे रायता, दूध वाली चीजें या भारी ग्रेवी वाली सब्जियां। इसलिए कोशिश करें कि लंच में सूखी सब्जियां या दाल पैक करें। यह जल्दी खराब नहीं होती है और अगर आपको रायता या फिर दही ले जाना है, तो इसको एक छोटे कंटेनर में अलग रखें। वहीं इसको आइस पैक के पास रखना चाहिए, जिससे यह ठंडा बना रहे।
अलग रखें सलाद
कुछ लोग रोटी के साथ ही सलाद रख देते हैं। क्योंकि सलाद में काफी पानी होता है। गर्मी की वजह से यह पानी छूटने लगता है, जिससे बाकी का खाना भी गीला हो जाता है और यह जल्दी खराब होने लगता है। इसलिए हमेशा अलग डिब्बे में सलाद रखना चाहिए। वहीं सलाद खाने से ठीक पहले इसमें नमक मिलाएं।
इंसुलेटेड लंच बैग का इस्तेमाल
साधारण कपड़े या फिर प्लास्टिक बैग में खाना रखने के बजाय इंसुलेटेड लंच बैग का इस्तेमाल करना हो। यह बैग अंदर से सिल्वर फॉयल या फोम की कोटिंग वाले होते हैं। जोकि बाहरी गर्मी को अंदर आने से रोकता है। यह टिफिन को बाहर की 42 डिग्री गर्मी से बचाने का काम करता है।





