किचन सिंक के पाइप की ब्लॉकेज दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, बरतें ये सावधानी​

Kitchen Sink Pipe Cleaning Tips: किचन में रोजाना बर्तन धोने, सब्जियां साफ करने और खाना बनाने के दौरान बर्तनों के जरिए तेल, मसाले, चायपत्ती और खाने के छोटेछोटे टुकड़े पाइप में चले जाते हैं। यही गंदगी धीरेधीरे पाइप में जमा होने लगती है जिसकी वजह से ब्लॉकेज होने लगता है। ऐसे में सिंक में बर्तन धोते समय पानी धीरेधीरे निकलता है और कई बार बदबू भी आने लगती है।

किचन सिंक के पाइप की ब्लॉकेज दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, बरतें ये सावधानी​

किचन सिंक के पाइप में ब्लॉकेज के कारण काम में देरी होती है और बैक्टीरिया पनपने का लगते हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या रहती है तो कुछ सरल घरेलू तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन इन तरीकों को अपनाते समय कुछ सावधानियां बरतें।

गर्म पानी से करें सफाई

सबसे पहले सिंक के पाइप की सफाई करने के लिए उबलता हुआ पानी डाल सकते हैं। इससे पाइप में जमी चिकनाई दूर हो सकती है।

बेकिंग सोड़ा और सिरका

पाइप को साफ करने के लिए पानी में बेकिंग सोडा और सिरका मिलाएं। इसमें आप थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को पाइप में अंदर तक डालें और कुछ समय तक छोड़ दें। इसे अब नॉर्मल पानी की मदद से अच्छी तरह साफ करें। नाली के अंदर की सफाई करने के लिए किसी लकड़ी या वॉयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नमक और गर्म पानी

इसके लिए आपको रात को सिंक के छेद में आधा कप नमक और ऊपर से गर्म पानी डालना होगा। नमक पाइपों को साफ करने और कीटाणुओं को मारने में मदद कर सकता है। सुबह के समय इसे निकालकर साफ कर सकते हैं।

अगर पानी बिल्कुल नहीं निकलता है तो कप प्लंजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उस जगह वैक्यूम बनाता है जिससे गंदगी साफ हो जाती है। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। जिसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

किचन के पाइप की सफाई हम अक्सर ऊपर से ही करते हैं इसलिए पानी जल्दी नहीं निकलता है। अगर पाइप डिटैचेबल है तो महीने में एक बार इसे खोलकर जरूर चेक करें। किचन सिंक का पाइप बारबार जाम हो रहा है तो उसे समयसमय पर साफ करना चाहिए। बचे हुए खाने को सीधा सिंक में डालने से बचें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अक्सर सिंक में चायपत्ती, तेल और ग्रीस पाइप में फंस जाते हैं जिसकी वजह से यह समस्या होती है। इसके लिए सिंक में जाली का इस्तेमाल करें जिससे खाने के कण पाइप में सीधा नहीं जाएंगे। इसके अलावा गर्म पानी से हफ्ते में एक बार सफाई करना अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply