गर्दन की टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं उबटन, इस तरह मिनटों में बन जाएगा

गर्मी के मौसम में तेज धूप की किरणें, बढ़ता तापमान, धूलमिट्टी और पसीने के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है, जिसमें टैनिंग एक आम समस्या है। टैनिंग होने पर त्वचा का प्राकृतिक रंग फीका पड़ने लगता है और चेहरा, गर्दन या पैर डार्क दिखने लगते हैं। अक्सर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार कुछ प्रोडक्ट में केमिकल्स मौजूद होते हैं जो त्वचा को साइड इफेक्ट भी पहुंचा सकते हैं।

गर्दन की टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं उबटन, इस तरह मिनटों में बन जाएगा

ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं। टैनिंग को कम करने का सबसे आसान तरीका उबटन है। यह एक पारंपरिक और असरदार तरीका है। घर पर बना उबटन न सिर्फ त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि डेड स्किन हटाकर त्वचा को निखारने और प्राकृतिक चमक देने में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ और मुलायम भी हो जाती है। आइए जानते हैं घर पर उबटन बनाने का आसान तरीका क्या है।

उबटन बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच बेसन
1 चम्मच हल्दी
2 चम्मच दही
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच राई
1 चुटकी चंदन पाउडर
गुलाब जल

उबटन बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले राई के दानों को हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसे बिल्कुल बारीक पाउडर नहीं बनाना है, बल्कि थोड़ा दाना जैसा टेक्सचर ही रहने दें। इससे यह त्वचा पर हल्का स्क्रबिंग इफेक्ट देता है और डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है।

अब एक बाउल में बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर मिलाएं। इसमें पिसी हुई राई डालें और अच्छे से मिक्स करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर दही और नींबू का रस मिलाएं। जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। ध्यान रहे कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही अधिक गाढ़ा।

लगाने का तरीका
सबसे पहले गर्दन को साफ करके अच्छे से तैलिए से सूखा लें। अब उबटन को पूरे गर्दन पर अच्छे से लगा दें। इसके बाद 45 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद 1520 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। इस उबटन को हफ्ते में 2 से तीन बार लगाने पर असर दिखने लग सकता है। इससे ज्यादा नहीं लगाना चाहिए।

ध्यान रहे उबटन लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर कहीं भी जलन जैसी समस्या हो तो तुरंत धो लें।

पैरों की टैनिंग को घरेलू उपायों से करें कम, इस तरह मिनटों में बनाएं फुट स्क्रब

घर पर आसान और असरदार फुट स्क्रब बनाने के लिए आपको एक पका हुआ टमाटर और 1 छोटी चम्मच चीनी की जरूरत होगी। सबसे पहले टमाटर को बीच से काट लें और…

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply