होर्मुज पर ट्रंप के यूटर्न ने बढ़ाई सोने की चमक, चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी, 24K, 22K, 18K गोल्ड का रेट

GoldSilver Price: सोनेचांदी की कीमत, जो अब तक गिरकर उन लोगों को राहत दे रही थी, जिनके घरों में शादीब्याह का माहौल है. सोने के दाम बीते दो महीनों से गिर रहे थे, लेकिन जैसेजैसे अमेरिका और ईरान के बीच समझौते और बातचीत की दौर शुरू होने लगा है, सोने का रेट फिर से चढ़ने लगे हैं.

होर्मुज पर ट्रंप के यूटर्न ने बढ़ाई सोने की चमक, चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी, 24K, 22K, 18K गोल्ड का रेट

सोने का आज का रेट क्या है?
युद्ध पर अमेरिका के बैकफुट पर आने और प्रोजेक्ट फ्रीडम को खत्म करने के बीच सोना एक बार फिर से चमकने लगा है. सोने के दाम में बुधवार, 6 मई को तेजी लौटी. कॉमैक्स पर सोना 69.99 डॉलर की बड़ी बढ़त देखी गई और सोना 4,626 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो 85 डॉलर की बढ़त के साथ 1,49,838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्पॉट गोल्ड में 0.8% की बढ़त देखने को मिली और यह 4,593 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी के भाव 1.3% का उछाल आया और यह 73.79 डॉलर पर पहुंच गया.

24 कैरेट से 22 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,47,636 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,35,235 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना आज 1,10,727 रुपये पर पहुंच गया.

सोने की कीमत में तेजी के पीछे ट्रंप
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी लौटने के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की पेशकश की है. उन्होंने दो दिन के भीतर की प्रोजेक्ट फ्रीडम को खत्म कर दिया. होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने का काम बंद कर दिया. वो ईरान के साथ अब डील पर फोकस कर रहे हैं. अमेरिका के इस फैसले और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी की वजह से सोना फिर से चढ़ने लगा है. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.2% की गिरावट आई है. डॉलर के कमजोर होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिसकी वजह से सोने की मांग में बड़ी तेजी आई . मांग बढ़ने से सोने का रेट बढ़ा है.

Leave a Reply