बड़ा मंगल के दिन आजमाएं ये आसान उपाय, संकटमोचन दूर करेंगे सभी संकट, जीवन बनेगा खुशहाल

Bada Mangal Upay: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाला मंगलवार बहुत ही महत्व रखता है और आज ज्येष्ठ महीने का पहला मंगलवार है, जो की मूल नक्षत्र और शिव योग से युक्त है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को अधिक फल प्राप्त होगा। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। दरअसल ज्येष्ठ महीने के मंगल को बड़ा मंगल कहकर पुकारा जाता है। वैसे तो प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विधान है, लेकिन जो लोग हर मंगलवार को पूजा के लिए समय नहीं निकाल पाते, उन लोगों के लिए ज्येष्ठ महीने का ये मौका बड़ा ही खास है। आप ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करके विशेष लाभ पा सकते हैं।

बड़ा मंगल के दिन आजमाएं ये आसान उपाय, संकटमोचन दूर करेंगे सभी संकट, जीवन बनेगा खुशहाल

इस बार अधिक ज्येष्ठ मास पड़ने के कारण ज्येष्ठ महीने में इस पर चार नहीं बल्कि आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसमें पहला बड़ा मंगलवार आज ही है। दूसरा 12 मई को, तीसरा 19 मई को, चौथा 26 मई को, पांचवां 2 जून को, छठा 9 जून को सातवां 16 जून को, और वहीं अधिक ज्येष्ठ महीने का आखिरी मंगलवार 23 जून को पड़ रहा है। इसके अलावा बड़े मंगल के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं बड़े मंगल के दिन किए वालों उपायों के बारे में।

  • अगर आपके लवमेट के साथ रिश्ते में किसी प्रकार की अनबन चल रही है तो मंगलवार के दिन एक केले का पत्ता लेकर, उस पर केसरिया सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर त्रिकोण बनाएं। अब उस त्रिकोण के बीच में एक चमेली के तेल की शीशी और एक डिब्बी में या कागज की पुड़िया में 50 ग्राम सिंदूर रख दें और ये मंत्र पढ़ें। मंत्र है’अवन्ती समुत्थं सुमेषानस्थ धरानन्दनं रक्त वस्त्रं समीड़े’ इस मंत्र को पढ़ने के बाद चमेली का तेल और सिंदूर हनुमान जी को चढ़ा दें, जबकि केले का पत्ता नदी में विसर्जित कर दें।

  • अगर आप अपने मन और मस्तिष्क को तंदरुस्त बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफसुथरे कपड़े पहनने चाहिए और भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। उसके बाद श्री गणेश के मंत्र 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है’गं गणपतये नमः।’

  • अगर जीवनसाथी के साथ आपके दांपत्य रिश्ते की ऊष्मा कहीं गायब हो गई तो उस ऊष्मा को फिर से कायम करने के लिए मंगलवार के दिन आप तीन कच्चे सूत के गोले लीजिये। अब उन गोलों को सिंदूर और चमेली के तेल में रंग लीजिये। अब इन रंगे हुए धागे को नीम के पेड़ के तने में कम से कम 6 बार और ज्यादा से ज्यादा 21 बार लपेट दें, लेकिन ध्यान रहे कि भूलकर भी धागे को आठ की संख्या में, तेरह की संख्या में और सोलह की संख्या में न लपेटें। इसके अलावा अगर लपेटने के बाद भी धागा बच जाये तो बचे हुए धागे को मोड़कर वहीं पेड़ पर लटका दें। इसके बाद पहले गणेश जी और फिर मंगल का ध्यान करें।

  • अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करने के लिए आपने बैंक से कोई कर्ज ले रखा है और आप चाहते हैं कि जल्द से जल्द आपका बिजनेस सही से चलने लगे, ताकि आप समय रहते बैंक का कर्ज उतार सके, तो इसके लिए मंगलवार के दिन आप एक थाली या केले का पत्ता लीजिये और उस थाली या केले के पत्ते पर हल्दी से एक त्रिकोण का निशान बनाएं। अब उस त्रिकोण के निशान के आगे घी का एक दीपक जलाएं और उसके बीच में 900 ग्राम मसूर की दाल और सात खड़ी, यानि साबुत लाल मिर्च रखें। इसके बाद इस मंत्र को पढ़ें। मंत्र है’अग्ने सखस्य बोधि नः’ इस मंत्र का एक हजार आठ बार जप करें, लेकिन अगर आप इतना जप करने में समर्थ न हो तो केवल 108 बार ही जप कर लें और मंत्र जप के बाद उपयोग की गई सारी सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें।

  • अगर पारिवारिक कलह की वजह से आपकी संतान और उनके जीवनसाथी के बीच के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं तो मंगलवार के दिन आपको मानसिक रूप से मंगल देव का ध्यान करना चाहिए और उनके इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।

  • मंगल को अपने फेवर में करके शुभ फल पाने के लिए आप एक केले का पत्ता लें और उस पर हल्दी से एक त्रिकोण का चिन्ह बनाकर, उस त्रिभुज का प्वॉइंट अपनी तरफ करके रख लें। अब उस त्रिकोण के आगे नीम की 27 पत्तियां रखें और केले के पत्ते के आगे घी का एक दीपक जलाइए। साथ ही दीपक जलाने के बाद मंगल को अपने फेवर में करने के लिए इस मंत्र का 108 बार जप करिये। मंत्र है’अग्ने सख्यं वृणीमहे’। उपाय करने के बाद सारी सामग्री को किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें।

  • अगर आपकी संतान शादी लायक हो चुकी है और आप उसके लिए एक अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो अपनी संतान के लायक एक अच्छा वर या अच्छा वधू पाने के लिए मंगलवार आपको श्री गणेश के हरिद्रा मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है ‘ऊँ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन ह्रदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।’

  • अगर आपका जीवन रस विहीन हो गया है, तो मंगलवार के दिन आप दर्जी की दुकान से एक बचा हुआ, छोटासा चॉकलेटी रंग का कपड़ा मांग लें और उस कपड़े से एक त्रिकोण की आकृति काटें। अब उस कपड़े के त्रिकोण वाले प्वॉइंट को अपनी तरफ करके रखें और उस कपड़े पर केसरीया सिंदूर में थोड़ासा चमेली का तेल मिलाकर 18 बिन्दियां लगाएं। फिर उस कपड़े को घर से दूर किसी एकांत स्थान पर ले जाकर रख दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब उसके चारों ओर एक धारा में शहद लेकर गिरा दें और बचा हुआ शहद वहीं पर छोड़ दें। ध्यान रहे शहद कपड़े पर न गिरने पाये, केवल उसके चारों ओर ही शहद डालना है। इस प्रकार उपाय करके घर लौट आयें।

  • अगर आप अपने जीवन में बल की प्राप्ति करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर हनुमान मंदिर जाना चाहिए और हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। उसके बाद वहीं मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना चाहिए।

  • अगर आपने अपने घर के निर्माण कार्य के लिए अपने किसी दोस्त से या किसी करीबी से कर्जा ले रखा है और आप जल्द से जल्द अपने सिर से कर्ज का बोझ उतारना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है’ॐ भूमि पुत्राय नमः।’

  • अगर आप खुद को अच्छे विचारों से प्रेरित करना चाहते हैं, अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन श्री गणेश जी को सफेद तिल का भोग लगाएं और साथ ही उनके मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है’वक्र तुण्डाय हुं।’

  • अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन ज्येष्ठ मास बड़ें मंगलवार और शिव योग के संयोग से एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।

Leave a Reply