UAE ने खोला आसमान! महीनों बाद हटी एयरस्पेस पाबंदी, अब फिर से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात ने आखिरकार अपने एयरस्पेस पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं, जिससे हवाई यात्रा फिर से सामान्य हो जाएंगी। USईरानइजरायल संघर्ष के चलते फरवरी के अंत में एहतियात के तौर पर कई उड़ानों पर रोक लगाई गई थी, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और एयरलाइंस पर साफ देखा गया। अब हालात में सुधार के बाद UAE के इस फैसले से लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

UAE ने खोला आसमान! महीनों बाद हटी एयरस्पेस पाबंदी, अब फिर से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

UAE की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि एयरस्पेस को फिर से खोलने का फैसला व्यापक सुरक्षा और ऑपरेशनल समीक्षा के बाद लिया गया है। यह समीक्षा संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर की गई, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि 28 फरवरी को USईरानइजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण UAE ने एहतियातन एयरस्पेस पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे। इस दौरान कई फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों और एयरलाइंस को होगा बड़ा फायदा

पिछले कुछ महीनों से एयरस्पेस में पाबंदी के कारण एयरलाइंस को लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे न केवल ईंधन की खपत बढ़ रही थी, बल्कि यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लग रहा था। अब हवाई क्षेत्र खुलने से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों की संख्या फिर से बढ़ेगी। हवाई यात्रा का समय कम होगा और एयरलाइंस को ईंधन की बचत होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेने वाले यात्रियों के लिए अब ट्रांजिट आसान हो जाएगा।

Leave a Reply