Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए आज राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाना रहा।

सत्यापन और संगठन पर जोर
बैठक के दौरान बूथ, मंडल और शक्तिकेंद्र समितियों के भौतिक सत्यापन पर विस्तार से चर्चा की गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर समितियों का सक्रिय होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जीत की नींव इन्हीं समितियों के मजबूत सत्यापन पर टिकी है।
‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता’
मिशन 2027 के लिए रोडमैप साझा करते हुए पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को ‘हर बूथ पर जीत’ का लक्ष्य दिया। विशेष रूप से उन बूथों को चिन्हित किया गया है जहाँ पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था। इन ‘कमजोर बूथों’ को अभेद्य किले में बदलने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।
विपक्ष को घरघर जाकर देंगे जवाब
संगठनात्मक धार तेज करने के साथ ही, भाजपा ने विपक्ष के घेराबंदी की काट भी तैयार कर ली है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे घरघर जाकर जनता से संवाद करें और विपक्ष द्वारा किए जा रहे दावों व भ्रांतियों का तथ्यपरक जवाब दें। इसके लिए नियमित संगठनात्मक बैठकों का एक नया और सख्त शेड्यूल भी तय किया गया है ताकि चुनावी मोड में आए संगठन की गति धीमी न पड़े।





