Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक की मौत ने सनसनी फैला दी है. आरोप है कि पत्नी और प्रेमी द्वारा बारबार नपुंसक कहकर अपमानित किए जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. ऐसा आरोप मृतक के परिवार ने लगाया है. इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

तानों से टूटा सुमित, मौत तक पहुंचा मामला
दरअसल, मृतक की पहचान सुमित सोनकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह बरेली के रामगंगानगर इलाके में किराये पर रहकर मजदूरी करता था. परिवार वालों के मुताबिक, सुमित की पत्नी काजल की पड़ोस में रहने वाले युवक निहाल सैनी से नजदीकियां बढ़ गई थीं. जब सुमित को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया.
आरोप है कि इसके बाद काजल और निहाल ने मिलकर सुमित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. वे उसे बारबार नपुंसक कहकर अपमानित करते थे और उसे जलील करते थे. परिजनों का कहना है कि दोनों सुमित से यह तक कहते थे कि वह फंदा लगाकर या ट्रेन से कटकर जान दे दे, ताकि वे दोनों साथ रह सकें. लगातार अपमान और दबाव के चलते सुमित काफी परेशान रहने लगा था और धीरेधीरे मानसिक रूप से टूट गया.
मौत के हालात पर उठ रहे सवाल
परिवार का आरोप है कि 24 अप्रैल को काजल ने सुमित की बहन को फोन कर बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुमित का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा. परिजनों का कहना है कि अगर उसने फंदा लगाया था तो शव चारपाई पर कैसे पहुंचा. साथ ही, घटना की सूचना भी काफी देर से दी गई, जिससे शक और गहरा हो गया.
दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
जब काजल से इस बारे में पूछा गया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी और टालमटोल करती रही. मृतक के चाचा ने थाने में शिकायत देकर पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इस पूरे मामले को लेकर तरहतरह की बातें कर रहे हैं.





