उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, CSK के लिए ठोका आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक; यशस्वी की कर ली बराबरी​

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 के 53वें मैच में लखनऊ के खिलाफ गजब की बैटिंग करते हुए इस लीग के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कमाल करते हुए यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली। उर्विल अब सीएसके के लिए इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर भी बने।

उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, CSK के लिए ठोका आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक; यशस्वी की कर ली बराबरी​

उर्विल ने की यशस्वी की बराबरी

उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और एक चौका भी लगाया। इसके बाद वो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पहले नंबर पर आ गए। यशस्वी भी इस लीग में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर हैं। इसके अलावा उर्विल इस सीजन में यानी आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस सीजन में दो बार 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया था।

IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक

◉ 13 गेंदें: उर्विल पटेल बनाम LSG
◎ 13 गेंदें: यशस्वी बनाम KKR
◎ 14 गेंदें: रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK
◎ 14 गेंदें: पैट कमिंस बनाम MI
◎ 14 गेंदें: केएल राहुल बनाम DC

Leave a Reply