US-ईरान तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम, दो हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर बिटकॉइन​

US और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिप्टो बाजार पर भी दिखने लगा है. सोमवार, 18 मई को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर तक गिर गई. निवेशकों ने जोखिम वाले निवेश से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली.

US-ईरान तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम, दो हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर बिटकॉइन​

बिटकॉइन की कीमत गिरकर 76,711 डॉलर तक पहुंच गई, जो 1 मई के बाद इसका सबसे निचला स्तर है. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी भी हुई. बिटकॉइन के साथसाथ एथर और Solana जैसी दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई.

15 मिनट में 500 मिलियन डॉलर साफ!

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Coinglass के डेटा में सामने आया कि एशियाई बाजार खुलने के दौरान सिर्फ 15 मिनट में करीब 500 मिलियन डॉलर के बुलिश सौदे खत्म हो गए. इसका मतलब है कि तेजी की उम्मीद में पैसा लगाने वाले निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ. मार्केट के जानकारों का कहना है कि USईरान तनाव बढ़ने से निवेशकों में डर का माहौल है. इसी वजह से लोग ज्यादा जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकाल रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसका असर Bitcoin ETFs पर भी पड़ा है. पिछले हफ्ते अमेरिका में लिस्टेड स्पॉट Bitcoin ETFs से 1 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी हुई, जो जनवरी के बाद पहली बार देखने को मिली.

क्यों आई इतनी गिरावट?

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही, जबकि एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास समझौते के लिए अब बहुत कम समय बचा है. उनके इस बयान के बाद बाजार में दबाव और बढ़ गया. Bitcoin जब 77,800 डॉलर के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे गया, तो बिकवाली और तेज हो गई. Coinglass के डेटा के अनुसार, कुछ घंटों में करीब 550 मिलियन डॉलर की लॉन्ग पोजीशन खत्म हो गईं.

Leave a Reply