अमेरिकी फेड ने नहीं की ब्याज दरों में कटौती, ये रही मीटिंग की 5 बड़ी बातें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ने एक बार फिर ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की और उन्हें 3.5%3.75% के दायरे में बरकरार रखा. यह लगातार तीसरी बैठक है जब दरें स्थिर रखी गई हैं. वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फेड ने सतर्क रुख अपनाया है. Jerome Powell की अध्यक्षता में हुई यह आखिरी बैठक कई अहम संकेत देकर गई.

अमेरिकी फेड ने नहीं की ब्याज दरों में कटौती, ये रही मीटिंग की 5 बड़ी बातें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड ने 2829 अप्रैल की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया. बाजार को पहले से ही इस निर्णय का अंदेशा था, लेकिन बैठक से जुड़े कई संकेत आने वाले महीनों की मौद्रिक नीति की दिशा तय कर सकते हैं. आइए आपको मीटिंग से जुड़ी 5 बड़ी बातों के बारे में डिटेल से बताते हैं.

1. ब्याज दरें स्थिर, लेकिन बढ़ा विरोध

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने 84 के मत से दरों को 3.5%3.75% पर बनाए रखने का निर्णय लिया. खास बात यह रही कि चार सदस्यों ने इसका विरोध किया, जो 1992 के बाद सबसे बड़ा मतभेद है. इससे यह साफ है कि फेड के भीतर भी नीति को लेकर मतभिन्नता बढ़ रही है. फेड ने अपने बयान में कहा कि उसका लक्ष्य 2% मुद्रास्फीति और अधिकतम रोजगार है, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात इस संतुलन को कठिन बना रहे हैं.

2. महंगाई पर खतरा अभी बरकरार

फेड ने साफ संकेत दिया कि मुद्रास्फीति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी, खासकर पश्चिम एशिया में तनाव के कारण, महंगाई को ऊपर रख सकती है. Jerome Powell ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऊर्जा कीमतों का असर कितना होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि में इंतजार करना होगा और देखना होगा. अमेरिका में महंगाई पहले से ही फेड के 2% लक्ष्य से ऊपर है, ऐसे में नई भूराजनीतिक परिस्थितियां इसे और जटिल बना रही हैं.

3. अर्थव्यवस्था की हालत मजबूत

फेड के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत स्थिति में है. आर्थिक गतिविधियां स्थिर गति से बढ़ रही हैं और उपभोक्ता खर्च भी कायम है. हालांकि रोजगार वृद्धि की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन बेरोजगारी दर में बड़ा बदलाव नहीं आया है. पॉवेल ने कहा कि निजी घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, जो अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को बेहतर तरीके से दर्शाती है.

4. डेटा पर निर्भर रहेगा अगला कदम

फेड ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कोई भी निर्णय पूरी तरह आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। FOMC ने कहा कि वह श्रम बाजार, महंगाई के दबाव, महंगाई की उम्मीदों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर नजर बनाए रखेगा.अगर हालात बिगड़ते हैं, तो फेड अपनी नीति में बदलाव कर सकता है. यानी अभी के लिए wait and watch रणनीति जारी रहेगी.

5. पॉवेल की आखिरी मीटिंग

यह बैठक Jerome Powell की बतौर चेयरमैन आखिरी बैठक थी. उनका कार्यकाल 15 मई को समाप्त हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Kevin Warsh को अगला फेड प्रमुख नामित किया है. हालांकि पॉवेल ने संकेत दिया कि वे फेड बोर्ड में गवर्नर के रूप में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने निर्धारित कार्यकाल तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

Leave a Reply