वैभव सूर्यवंशी अपने बेहतरीन खेल के दम पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम करते चले जा रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की पिच पर धमाल मचा रहे इस युवा बैटर ने 2026 के 52वें मैच में गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और इसके बाद वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने वाले बैटर बने साथ ही साथ वो सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बैटर भी बने।

वैभव ने रहमानुल्लाह गुरबाज को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बैटर बने। उन्होंने ये कमाल सिर्फ 514 गेंदों पर किया और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। यही नहीं वो टी20 में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले बैटर भी बने। वैभव ने ये काल 15 साल 43 दिन की उम्र में किया और रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल टी20 क्रिकेट में 20 साल 25 दिन की उम्र में किया था।
टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले टॉप5 बैटर
15 वर्ष 43 दिन वैभव सूर्यवंशी
20 वर्ष 25 दिन रहमानुल्लाह गुरबाज
21 वर्ष 38 दिन ऋषभ पंत
21 वर्ष 140 दिन तिलक वर्मा
21 वर्ष 236 दिन विल स्मीड
दूसरे नंबर पर पहुंचे वैभव
वैभव अब के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने श्रेयस को पीछे छोड़ ये मुकाम हासिल किया और अब सिर्फ अभिषेक शर्मा से ही पीछे हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक कुल 40 छक्के लगाए हैं और वो अब जैसे ही 3 छक्के और लगाएंगे वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
◎ 42 छक्के : अभिषेक शर्मा
◉ 40 छक्के : वैभव सूर्यवंशी
◎ 39 छक्के : श्रेयस अय्यर
◎ 38 छक्के : सूर्यकुमार यादव
◎ 38 छक्के : विराट कोहली
◎ 38 छक्के : विराट कोहली
◎ 37 छक्के : ऋषभ पंत
◎ 36 छक्के : अभिषेक शर्मा
रोहितएबी से आगे निकले शुभमन गिल; इतिहास में सबसे ज्यादा 75+ की पारी खेलने वाले टॉप6 बल्लेबाज
गिल ने आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गिल ने अपनी इस पारी के बाद रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया।





