Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस कर ले ये काम तो रच लेंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस कर ले ये काम तो रच लेंगे इतिहास
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सनसनी बने हुए हैं। हर मुकाबले में वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। शुरु में उनके इस स्टाइल पर सवाल भी उठे कि क्या वह सिर्फ लप्पा खेलते हैं लेकिन अब वह खुद को साबित कर चुके हैं। दुनिया के दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं, बेहद कम समय में वह कई बड़े रिकॉर्ड बना  और तोड़ चुके हैं अब वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं।
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 400 रन बना चुके हैं जबकि 350 से ज्यादा रन छक्केचौकों की मदद से बनाए हैं। जारी सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं। जबकि सिंगल डबल से सिर्फ 42 रन बनाए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब वह एक छक्का लगाकर कीरोन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 की 27 पारियों में 1101 रन बनाए हैं, इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में वह अभी तक 99 छक्के लगा चुके हैं। वह अपने 100 टी20 छक्कों से एक हिट दूर हैं। वह जल्द ही इस आकंड़े को भी छू लेंगे। अभी टी20 में सबसे जल्दी 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं लेकिन उनका ये रिकॉर्ड वैभव तोड़ने के करीब हैं।
पोलार्ड ने टी20 में 843 गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो गेंदों के आधार पर सबसे तेज है। वैभव 511 गेंदों में 99 छक्के लगा चुके हैं। यानी उनके पास अभी 300 से ज्यादा गेंदें हैं और सिर्फ एक छक्का लगाते ही ये रिकॉर्ड टूट जाएगा। फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स को 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

Leave a Reply