वेदांता का ‘महा-धमाका’! मार्च तिमाही में मुनाफे में 89% की भारी छलांग, ₹9,352 करोड़ पहुंचा नेट प्रॉफिट

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड का जनवरीमार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालदरसाल 89% बढ़कर ₹9,352 करोड़ हो गया. यह आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से भी ज्यादा है और कंपनी के अब तक के सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन में से एक माना जा रहा है. कंपनी की इस तेज ग्रोथ के पीछे मुख्य वजह ऊंचे कमोडिटी दाम, बेहतर रियलाइजेशन और ऑपरेशनल सुधार रहे.

वेदांता का ‘महा-धमाका’! मार्च तिमाही में मुनाफे में 89% की भारी छलांग, ₹9,352 करोड़ पहुंचा नेट प्रॉफिट

वेदांता का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी शानदार रहा. Q4 में कंपनी का रेवेन्यू 29% बढ़कर ₹51,524 करोड़ हो गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है. इस बढ़ोतरी में ज्यादा प्रोडक्शन, बेहतर इंटरनेशनल दाम और फॉरेक्स गेन का बड़ा योगदान रहा.

हर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन

कंपनी मैनेजमेंट के अनुसार, FY26 वेदांता के लिए मजबूत ऑपरेशन वाला साल रहा. एल्यूमिनियम, जिंक और आयरन ओर जैसे प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ. कंपनी ने लागत कम करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर खास ध्यान दिया, जिससे उसे इंडस्ट्री में बेहतर मार्जिन हासिल हुए.

आगे क्या रहेगा फोकस?

आने वाले समय को लेकर कंपनी काफी सकारात्मक नजर आ रही है. मजबूत कमोडिटी डिमांड, नए प्रोजेक्ट्स और लागत नियंत्रण की रणनीति से ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. निवेशक आगे कमोडिटी कीमतों, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और डिमर्जर के असर पर खास नजर रखेंगे. वेदांता ने अपने डिमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. हालांकि इस दिन महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा, इसलिए 30 अप्रैल को एक्सडेट माना जाएगा. वेदांता ने बताया कि उसके विभिन्न व्यवसायों के विभाजन की प्रक्रिया एक मई 2026 से प्रभावी हो जाएगी. इसके तहत एल्युमिनियम, बिजली, तेल एवं गैस और लौह अयस्क कारोबार को अलगअलग सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित किया जाएगा.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply