Vijay Deverakonda Birthday: एक्टिंग छोड़ने की थी Deadline, एक फैसले ने बनाया ‘Arjun Reddy’ जैसा Superstar​

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन अभिनेता विजय ने सफलता पाने के लिए खुद के लिए डेडलाइन तैयार की थी। उन्होंने डिसाइड किया था कि अगर एक निश्चित उम्र तक उनको एक्टिंग में पहचान नहीं मिली, तो वह अपने इस सपने को छोड़ देंगे। यही डेडलाइन उनको मेहनत करने के लिए प्रेरित करता था। आज के समय में विजय करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता विजय देवरकोंडा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Vijay Deverakonda Birthday: एक्टिंग छोड़ने की थी Deadline, एक फैसले ने बनाया 'Arjun Reddy' जैसा Superstar​
हैदराबाद के तेलुगू परिवार में 09 मई 1989 को विजय देवरकोंडा का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गोवर्धन राव था, जोकि टीवी सीरियल्य से जुड़े रहे। वहीं उनकी मां का नाम माधवी था जोकि हाउसवाइफ थीं। विजय का बचपन सामान्य बीता और उन्होंने शुरूआती पढ़ाई पुट्टुपर्थी के बोर्डिंग स्कूल में की। परिवार चाहता था कि विजय पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरी करें। लेकिन विजय एक्टिंग में अपना नाम बनाना चाहते थे।

फ्लॉप रही पहली फिल्म

साल 2011 में विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘नुव्विला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद अभिनेता ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में नजर आए। लेकिन यह फिल्म भी अभिनेता को बड़ी पहचान नहीं दिला सकी। लगातार दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को लंबे समय तक काम नहीं मिला। इस दौरान घर वाले उनको एक्टिंग छोड़कर दूसरी राह चुनने की सलाह देने लगे।

खुद को दी डेडलाइन

इस दौरान विजय देवरकोंडा ने खुद को एक डेडलाइन दी थी। विजय ने तय कर लिया था कि अगर एक समय तक उनको सफलता नहीं मिली, तो वह एक्टिंग का सपना छोड़ देंगे। इसलिए अभिनेता ने अपने इस सपने को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। आखिरकार किस्मत ने विजय का साथ दिया। वहीं साल 2015 विजय की फिल्म ‘येवडे सुब्रमण्यम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के काम को काफी पसंद किया गया था।

हिट हुआ करियर

फिर साल 2016 में आई फिल्म ‘पेल्ली चोपुलु’ ने विजय की किस्मत बदल दी थी। कम बजट में बनी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और विजय को बतौर लीड अभिनेता पहचान मिली। लेकिन अभिनेता को असली पहचान साल 2017 में आई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से मिली थी। इस फिल्म में अभिनेता ने एक गुस्सैल और टूटे दिल सर्जन का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं इस फिल्म से विजय देवरकोंडा रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे।

इन फिल्मों में किया काम

इस फिल्म के लिए अभिनेता को बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अभिनेता ने ‘टैक्सीवाला’, ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘महानति’ जैसी फिल्मों में काम किया। जो काफी पसंद की गई थीं। इसके अलावा विजय ने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था, फिल्म ‘लाइगर’ से फैंस के दिलों में जगह पक्की कर ली। इसके अलावा अभिनेता ने अपना फैशन ब्रांड ‘राउडी विजय’ भी शुरू किया। वहीं सामाजिक कामों में भी आगे रहते हैं।

Leave a Reply