विराट कोहली एकमात्र भारतीय, क्रिस गेल नंबर 1; टी20 में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज​

ऐसे ही चेज मास्टर नहीं कहे जाते। आरसीबी के इस स्टार बैटर ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ चेज करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली। आईपीएल में चेज करते हुए ये कोहली का तीसरा शतक था जबकि उनके आईपीएल करियर का 9वां शतक था। इस शतकीय पारी के दम पर कोहली ने टी20 प्रारूप में अपने 14 हजार रन भी पूरे किए और वो टी20 में रन के इस आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय भी बने।

विराट कोहली एकमात्र भारतीय, क्रिस गेल नंबर 1; टी20 में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज​

टी20 क्रिकेट में इससे पहले भी यानी कोहली से पहले 5 अन्य बल्लेबाजों ने 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है और कोहली भी अब इस खास लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली अब टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए जबकि वो इस प्रारूप में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। टी20 में बात अगर 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की हो तो इस लिस्ट में क्रिस गेल सबसे ज्यादा रन से साथ पहले स्थान पर हैं।

छठे नंबर पर आए विराट कोहली

ने टी20 क्रिकेट में अब तक खेले 426 मैचों में 14,027 रन बनाए हैं और वो 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ चुके हैं। वहीं इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड 14,482 रन के साथ मौजूद हैं जबकि तीसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स 14,449 रन के साथ मौजूद हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर 14,284 रन के साथ डेविड वॉर्नर मौजूद हैं जबकि 5वें स्थान पर जोस बटलर हैं जिनके 14,200 रन हैं। कोहली अब 14,027 रन के साथ छठे स्थान पर आ गए।

टी20 में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल 14,562 रन
किरोन पोलार्ड 14,482 रन
एलेक्स हेल्स 14,449 रन
डेविड वॉर्नर 14,284 रन
जोस बटलर 14,200 रन
विराट कोहली 14,027 रन

 ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

RCB vs KKR: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने क्रिस गेल, साहिबजादा फरहान के रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Leave a Reply