Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी

Sun Exposure for Vitamin D: भारतीयों में कई विटामिन की कमी पाई जाती है। इसका कारण है हमारा खानपान और लाइफस्टाइल। हम बात कर रहे हैं विटामिन डी की। विटामिन डी की कमी आमतौर पर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्गों व बच्चों में ज्यादातर पाई जाती है। विटामिन डी की कमी से जोड़ों में दर्द, हड्डियों का कमजोर होना, थकान और बारबार बीमार पड़ सकते हैं।

Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी

किस उपाय से मिलेगा भरपूर विटामिन डी

को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है,  क्योंकि यह आसानी से सुबह की धूप में 1030 मिनट तक बैठने से मिल जाता है। धूप सीधे हमारे स्कीन पर पड़नी चाहिए। साथ ही, धूप भी हमारे शरीर में इस विटामिन की कमी को तभी पूरी कर सकती है, जब हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल हो। कोलेस्ट्रॉल नॉन वेज फूड और डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर, चीज आदि से मिलता है। इसके अलावा अंडे, फैटी फिश, मशरूम व घी से भी इसकी कमी पूरी की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, वीगन फूड में कोलेस्ट्रॉल का कोई विकल्प नहीं होता है।

धूप हमारे शरीर में 8090 फीसदी तक विटामिन डी की कमी को पूरा कर देती है। इसके अलावा 1020 प्रतिशत की कमी खानपान का ध्यान रखकर पूरी की जा सकती है। गहरे रंग या सांवले रंग की त्वचा वाले लोगों को थोड़ी ज्यादा देर तक धूप में रहने की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़े:

सप्लीमेंट्स से भी होगा फायदा

हांलाकि विटामिन डी की कमी को कुछ Supplements के जरिए भी पूरा किया जा सकता है, लेकिन वो डॉक्टरी परामर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए। हमारे शारीरिक सिस्टम के लिए विटामिन डी को नेचुरली तरीके से बढ़ाना ही सही और सस्टेनेबल तरीका है।

सप्लीमेंट्स के कई साइड इफेक्ट्स, जैसे हाइपरकैलसेमिया का खतरा बढ़ सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसमें कैल्शियम का एब्जॉर्बशन बढ़ जाता है और साथ ही चिड़चिड़ापन, भ्रम, हार्ट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, पाचन संबंधी समस्या, , कमजोरी, स्कीन संबंधी समस्याएं व वेटलॉस जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

Leave a Reply