Walking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू

Blood Pressure Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक ‘साइलेंट किलर’ बन चुका है, जो बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है।

Walking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू

बीपी को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर दवाओं के साथसाथ बॉडी को एक्टिव रखने की भी सलाह देते हैं। बॉडी को एक्टिव रखने में वॉक बेहद असरदार एक्सरसाइज है जिसे आप कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। रोज वॉक करने से मांसपेशियां स्ट्रांग रहती है,ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, दिल की सेहत में सुधार होता है और बीपी नॉर्मल रहता है।

बीपी कंट्रोल करने के लिए रोजाना वॉक करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बीपी कंट्रोल करने के लिए । यह असरदार और आसान तरीका है। बीपी कंट्रोल करने नियमित रूप से चलना न सिर्फ दिल को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और तनाव को भी कम करता है।

रोजाना कितनी देर वॉक करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, में रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद माना जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हफ्ते में करीब 5 दिन चलने से यह समय लगभग 150 मिनट हो जाता है, जो दिल की सेहत के लिए सही माना जाता है।

ब्रिस्क वॉक का मतलब है इतनी तेज चाल में चलना कि आपकी सांस थोड़ी तेज हो जाए, लेकिन आप बात कर सकें। अगर एक साथ 30 मिनट चलना मुश्किल लगे, तो इसे 1015 मिनट के छोटे हिस्सों में भी बांटा जा सकता है।

वॉक करते समय किन बातों का रखे ध्यान?

  • खाने के बाद 1015 मिनट हल्की वॉक जरूर करें, इससे पाचन बेहतर होता है।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, इससे एक्टिविटी बढ़ती है।
  • रोज एक तय समय पर वॉक करने की आदत डालें ।
  • पार्क या हरियाली वाले जगहों पर चलें, इससे तनाव कम होता है।
  • शुरुआत धीरेधीरे करें और समय के साथ स्पीड और समय बढ़ाएं।
  • अगर BP बहुत ज्यादा है या दिल की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें ।

Leave a Reply