Dal Dhokli Recipe: गर्मियों में रोजाना वही बोरिंग दालरोटी और सब्जी खाकर ज्यादातर लोग बोर हो जाते हैं। घर पर बच्चे से लेकर बड़े तक कुछ नया खाने की मांग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो गुजराती स्टाइल दाल ढोकली तैयार कर सकते हैं। इसे लंच या डिनर किसी भी समय आसानी से बनाया जाता है। दाल, आटे और मसाले से तैयार होने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगी।

दाल बनाने के लिए सामग्री
1/2 कप अरहर दाल
3 चम्मच मूंगफली के दाने
1 चम्मच इमली का गूदा
1 चम्मच गुड़
1 बारीक कटा टमाटर
1/4 हल्दी पाउडर
1/4 लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
ढोकली बनाने के लिए सामग्री
1 कप गेहूं आटा
1 चम्मच बेसन
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए सामग्री
1 चम्मच तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
57 करी पत्ते
1 2 हरी मिर्ची
ढोकली बनाने का तरीका
ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे में बेसन, नमक, तेल और पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें। अब इसकी पतली रोटियां बनाएं और टुकड़ों में काट लें। अगर आपको ढोकली का थोड़ा पका हुआ स्वाद चाहिए तो इसे तवे पर हल्का पका सकते हैं। इससे स्वाद और बेहतर हो जाता है।
दाल बनाने का तरीका
सबसे पहले अरहर दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें और कुकर में 1.5 कप पानी के साथ दाल और मूंगफली को 23 सीटी आने तक पकाना है। दाल पकने के बाद चम्मच की मदद से मसलकर इसे स्मूद कर लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालें और गर्म होने पर राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटे टमाटर डालें और इसे भून लें। अब इसमें उबली हुई दाल, मुंगफली, इमली का गूदा और गुड़ डालें। इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और उबलने दें।
जब दाल उबलने लगे तो उसमें ढोकली को डालें। इसमें थोड़ा गुड़ और नींबू का रस मिलाएं जिससे इसका स्वाद खट्टा मीठा हो जाएगा। अब धीमी आंच पर इसे करीब 15 मिनट तक पकाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मगर्म सर्व करें।





