Watermelon Recipes: चटपटे साल्सा से सॉफ्ट जेली तक…गर्मियों में तरबूज को खाने के 6 लाजवाब तरीके​

तरबूज का साल्सा का स्वीट और टैंगी स्वाद कमाल का लगता है. इसके लिए आप तरबूज काटने के बाद इसे बीजों को अलग कर लें और फिर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप इसे एक बड़े बाउल में डालें और जलपेनो या फिर बारीक कटी हरी मिर्च, पार्सले या फिर बारीक कटा हरा धनिया,  बारीक कटा प्याज, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक एड करें. इसे इंडियन ट्विस्ट देने के लिए चाट मसाला मिलाएं. इसे आप हल्के हाथों से मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा करें और फिर नाचोस या फिर टॉर्टिला चिप्स के साथ एंजॉय करें. इसमें फेटा चीज, बारीक कटा खीरा जैसी चीजें भी एड कर सकते हैं.
Image:cooketarian5
/insta

Watermelon Recipes: चटपटे साल्सा से सॉफ्ट जेली तक…गर्मियों में तरबूज को खाने के 6 लाजवाब तरीके​

तरबूज की आइसक्रीम समर में एक कमाल की ट्रीट है. इसे बनाने के लिए पहले तरबूज को छील और काटकर इसके बीज निकाल दें. फिर मिक्सर जार में डालकर चीनी और नींबू के रस के साथ पीस लें. अब एक बड़े बर्तन में व्हिपिंग क्रीम लेकर इसे फूलने तक व्हिस्क करें. इसमें कंडेंस्ड मिल्क, छनी ही तरबूज की प्यूरी, मिलाएं. इसे एयरटाइट कंटेनर में डाल दें और ऊपर से एल्युमिनियम फॉयल या फिर प्लास्टिक रैप जरूर लगाएं ताकि जमाते वक्त क्रिस्टल न बनें. चाहे तो इसमें आप चोको चिप्स भी एड कर सकते हैं. 3 घंटे आइसक्रीम जमाने के बाद बाहर निकालें और फेंट दें. इसके बाद दोबारा इसे पूरी तरह से जमने दें.
Image:foodiesfood_court
/insta

आप तरबूज की जेली या पुडिंग भी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए तरबूज से बीज हटाकर इसे स्वाद के मुताबिक चीनी के साथ पीस लें और छानकर इसका जूस बना लें. अब एक पैन में जूस को गर्म करें और इसमें नींबू का रस, अगरअगर पाउडर के साथ थोड़ा सा फूड कलर मिलाएं. बस इस जूस को 1 उबाल आने तक पकाना है. अब इसे थोड़ा सा ठंडा होने दें और फिर कंटेनर में डालकर फ्रिज में सेट कर लें.
Image:cook.withsingh/insta

तरबूज के सीजन में मोहब्बत का शरबत काफी वायरल होता है. ये एक रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे घर पर बनाने के लिए आप उबले हुए दूध को ठंडा कर लें. इसमें चीनी और गुलाब का सिरप डालें. इसके बाद सबसे लास्ट में बीज निकला हुआ बारीक कटा तरबूज इसमें मिला दें. आइस क्यूब डालें और सर्व करें. चाहे तो थोड़े से सब्जा या चिया सीड्स भी भिगोकर एड कर सकते हैं. कुछ नट्स जैसे बादाम, पिस्ता इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं.
Image:kushigalu/insta

तरबूज की मसालेदार ड्रिंक भी आपको इस समर जरूर ट्राई करनी चाहिए. मिक्सर जार में तरबूज को काटकर डालें , इसमें पुदीना के पत्ते, काला नमक, थोड़ी सी चीनी, चाट मसाला एड करें और फिर पीस लें, अब इसे एक छलनी से छान लें. तैयार जूस में नींबू का रस डालकर आइस क्यूब एड करके ठंडाठंडा परोसें. ये स्वाद में कमाल का रिफ्रेशिंग लगता है.
Image:cookingformysoul
/insta

तरबूज का केक बनाने के लिए आप तरबूज की प्यूरी, मैदा, चीनी, दही, अंडा और रिफाइंड तेल, बेकिंग सोडा को मिलाकर बैटर तैयार कर लें. इसमें थोड़ा सा पिंक फूड कलर मिलाएं. इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और केक टिन को ग्रीस करके बटर पेपर लगाकर इसमें बेटर डालकर 2530 मिनट बेक कर लें. चाहे तो बेटर में ऊपर से आप चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं. अब आपको व्हिप्ड क्रीम में चीनी वनीला डालकर फेंटना है. इसे स्पंजी केक के ऊपर लगाएं. इस केक को तरबूज के टुकड़ो और स्ट्रॉबेरी से डेकोरेट करें.
Image:caferiree/insta

Leave a Reply