तरबूज और आम गर्मियों से सबसे फेवरेट फल माने जाते हैं. इन्हें सीधे काटकर खाना बेस्ट है क्योंकि मिठास के चलते ये स्वाद में शानदार लगते हैं. लेकिन कुछ लोग इन्हें खाने में एक्सपेरिमेंट करते हैं जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है. एक्सपर्ट से जानें किन चीजों को इसके साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए.

तरबूज के तत्व गर्मी के इस फल का सबसे बड़ा फायदा इसका हाई हाइड्रेटिंग होना है. इसके अलावा इसमें पेट के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट फाइबर भी काफी होता है. ये विटामिन ए, विटामिन सी, बी6, पोटेशियम और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन से भी भरपूर होता है.
तरबूज के साथ न खाएं ये चीजें श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली की चीफ डाइटीशियन डॉ. प्रिया पालीवाल बताती हैं कि तरबूज के साथ दूध डेयरी प्रोडक्ट्स लेने परहेज करना चाहिए. एक्सपर्ट बताती हैं कि इस वजह से पाचन संबंधी समस्या, जैसे गैस या अपच हो सकती है.
दही भी पहुंचाएगा नुकसान प्रिया पालीवाल कहती हैं कि प्रोबायोटिक फूड दही के साथ भी तरबूज को नहीं खाना चाहिए. लोग शॉर्ट वीडियो में दही और तरबूज का रायता बनाकर खा रहे हैं. इन दोनों चीजों की तासीर अलग है और इस कारण ये पाचन तंत्र की अग्नि पर बुरा असर डालती है.
नमकीन चीजें न खाएं एक्सपर्ट ने कहा कि आपको तरबूज के साथ बहुत नमकीन भी नहीं खाना चाहिए. इस गलती की वजह से पेट में दिक्कतें बढ़ सकती है. जिन लोगों को गट सेंसेटिविटी हो उन्हें तो भूलकर भी ये गलती नहीं करनी चाहिए.
तलेभुने के साथ खाना भारतीय घरों में अधिकतर लोग रात में तलाभुना खाते हैं और इसके बाद तरबूज या आम जैसे समर फ्रूट्स को शौक से खाते हैं. एक्सपर्ट कहती हैं कि इस गलती से गैस, अपच या मतली की शिकायत हो जाती है.
ध्यान रखें ये बातें तरबूज को अकेले या अन्य हल्के फलों के साथ लेना बेहतर होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खासकर संवेदनशील पाचन वाले लोगों को फूड कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.





