“हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं थे”: मुंबई को हराकर भी क्यों खुश नहीं कप्तान रजत पाटीदार, मैच के बाद कही बड़ी बात​

आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को मात दी। यह मौजूदा सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में से भी एक रहा। आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और 8 विकेट भी गिर चुके थे। निचले क्रम के खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी टॉप पर पहुंची, हो गई, फिर भी कप्तान रजत पाटीदार खुश नहीं थे।

“हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं थे”: मुंबई को हराकर भी क्यों खुश नहीं कप्तान रजत पाटीदार, मैच के बाद कही बड़ी बात​

उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया और बताया कि क्यों वह इस मैच को जीतने के हकदार नहीं थे। उन्होंने एक तरीके से अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर निशाना साधा और कहा कि यह छोटे लक्ष्य ऐसे बैटिंग ऑर्डर को आसानी से चेज करने चाहिए। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार कोशिशि की और पूरा दमखम लगा दिया, लेकिन इस सीजन शायद पांच बार की चैंपियन टीम के पक्ष में कुछ नहीं जा रहा है।

“हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं…”

ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों और विपक्षी टीम मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें 166 रन पर रोकने के बाद मैं यही कहूंगा कि यह लक्ष्य आसानी से चेज करने वाला था, लेकिन ईमानदारी से कहूंगा कि, मुझे लगता है कि हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं थे। क्योंकि हमारे पास मजबूत और स्किल फुल बैटिंग लाइनअप है। इससे फर्क नहीं पड़ा कि क्या कंडीशन थीं और कैसी पिच थी, हम ऐसे लक्ष्य आसानी से चेज करने के लिए सक्षम हैं।”

Rajat Patidar said – “Honestly, we didn’t deserve to win this Match. We should have chased down this target easily. We have a batting line up capable enough to chase this target easily”. pic.twitter.com/jYrkCQyi95

— Tanuj May 10, 2026

साथ ही कप्तान रजत पाटीदार ने पर जोर देते हुए कहा,”इस वक्त हम टेबल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। हमारा मंत्र सिर्फ यह है कि हमें अपनी ताकत के अनुसार अच्छा क्रिकेट खेलना है ना कि टेबल पर ज्यादा ध्यान देना है।” इसके बाद उन्होंने अर्धशतक लगाने वाले क्रुणाल पंड्या को नंबर 5 पर प्रमोट करने के पीछे पूरी टीम के फैसले को बताया। 21 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल कर चुके भुवनेश्वर कुमार की भी पाटीदार ने जमकर तारीफ की।

RCB की जीत के बाद कोच एंडी फ्लावर पर हुई कार्रवाई, मैच के दौरान अंपायर को बोले अपशब्द

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर मात दी। इस मैच के बाद बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप भी लगे और उनके ऊपर कार्रवाई हुई।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply