शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन को बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या किसी विटामिन की अधिकता या कमी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है? हाल ही में आई एक नई वैज्ञानिक रिसर्च और कैंसर विशेषज्ञों की राय ने विटामिन B2 के इस्तेमाल को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अक्सर लोग बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन इस ताजा अध्ययन के दावे आपको हैरान कर सकते हैं। हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक Vitamin B2 यानी राइबोफ्लेविन कैंसर कोशिकाओं को जिंदा रहने में मदद कर सकता है। हालांकि कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को Vitamin B2 से भरपूर भोजन खाने को लेकर घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

मार्च 2026 में जर्नल Nature Cell Biology में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक Vitamin B2 कैंसर कोशिकाओं को ferroptosis नाम की एक विशेष प्रकार की प्रोग्राम्ड सेल डेथ से बचाने में भूमिका निभा सकता है। रिसर्च टीम की सदस्य और पीएचडी छात्रा Vera Skafar के अनुसार, Vitamin B2 कैंसर कोशिकाओं को ferroptosis से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
क्या Vitamin B2 सच में कैंसर बढ़ा सकता है?
हाल ही में आई रिसर्च में यह सामने आया है कि Vitamin B2 यानी राइबोफ्लेविन कैंसर कोशिकाओं को एक खास तरह की सेल डेथ यानी ferroptosis से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि Vitamin B2 खाने से कैंसर हो जाता है। असल में वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कैंसर कोशिकाएं शरीर की सामान्य प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करके खुद को कैसे बचाती हैं। यह रिसर्च उसी दिशा में एक शुरुआती खोज मानी जा रही है।
ferroptosis क्या होती है?
फेरोप्टोसिस शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें खराब या नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे ऐसे समझिए, शरीर समयसमय पर खराब कोशिकाओं को हटाता रहता है ताकि सूजन और बीमारी न फैले। कैंसर कोशिकाएं कई बार इस प्रक्रिया से बच निकलती हैं। नई रिसर्च में पाया गया कि Vitamin B2 से जुड़ी कुछ प्रक्रियाएं कैंसर कोशिकाओं को इस खत्म होने वाली प्रक्रिया से बचाने में मदद कर सकती हैं।
क्या Vitamin B2 वाले खाने से डरना चाहिए?
डॉक्टरों का साफ कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। Vitamin B2 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो ऊर्जा बनाने में मदद करता है, कोशिकाओं की मरम्मत करता है और शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद देता है। यह विटामिन अंडे, दूध और डेयरी प्रोडक्ट,मांस, हरी सब्जियों, दालें और अनाज में पाया जाता है। डॉक्टरो का मानना है कि कैंसर से बचाव के लिए आपको इन चीजों को खाना बंद करने की जरूरत नहीं है।
विशेषज्ञों की चिंता क्या है?
- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बॉडी को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो आप बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स लेना बंद कर दें।
- जरूरत से ज्यादा B Vitamins खाना बंद कर दें।
- हाई डोज सप्लीमेंट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करें।
- कुछ पुरानी स्टडीज़ में यह संकेत मिले थे कि जरूरत से ज्यादा B Vitamins कुछ मामलों में कैंसर की प्रगति या थेरेपी को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन अभी तक ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं है कि सामान्य भोजन से मिलने वाला Vitamin B2 कैंसर पैदा करता है।
यह रिसर्च क्यों महत्वपूर्ण मानी जा रही है?
वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी दवाएं बनाई जा सकती हैं जो कैंसर कोशिकाओं की “सर्वाइवल सिस्टम” को कमजोर करें, उन्हें ferroptosis से बचने न दें। एसी दवाओं का इजाद हो जो ज्यादा टार्गेटेड इलाज करें। यानी यह रिसर्च फिलहाल इलाज बदलने के लिए नहीं, बल्कि कैंसर को बेहतर तरीके से समझने के लिए अहम मानी जा रही है।
इन बातों को जरूर समझें
- Vitamin B2 शरीर के लिए जरूरी विटामिन है
- सामान्य भोजन से मिलने वाला Vitamin B2 नुकसानदायक साबित नहीं हुआ है
- रिसर्च सिर्फ यह दिखाती है कि कैंसर कोशिकाएं शरीर की सामान्य प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं
- बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा सप्लीमेंट लेना सही नहीं माना जाता
- यह अध्ययन अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी डॉक्टर की सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी विटामिन सप्लीमेंट या दवा का सेवन डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह के बिना न करें। यदि आपको कैंसर या किसी अन्य गंभीर बीमारी से जुड़ी कोई समस्या है, तो तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।





