क्या होता है एडल्ट वैक्सीनेशन? ये 3 वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी

वैक्सीन सिर्फ बच्चों के लिए ही जरूरी नहीं है. बढ़ती उम्र में भी वैक्सीन लगना जरूरी है. ये टीके लोगों को कई बीमारियों के खतरे से बचा सकते हैं. मेडिकल की भाषा में इनको एडल्ट वैक्सीनेशन कहते हैं. सही समय पर पर ये वैक्सीनेशन गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं. एडल्ट वैक्सीनेशन क्या है? कौन सी वैक्सीनेशन जरूरी है. इनको लगवाने के क्या फायदे हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

क्या होता है एडल्ट वैक्सीनेशन? ये 3 वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि एडल्ट वैक्सीनेशन का मतलब है 18 साल से ऊपर के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी टीके लगाना. वैसे तो डॉक्टर की सलाह पर इनको 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति लगवा सकता है, लेकिन बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वालों, डायबिटीज, हार्ट या फेफड़ों के मरीजों के लिए यह और भी जरूरी मानी जाती हैं. एडल्च वैक्सीनेश में कई तरह की वैक्सीन होती हैं. जैसे फ्लू वैक्सीन, न्यूमोकोकल और शिंगल्स वैक्सीन.

फ्लू वैक्सीन क्या होती है

डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि आपको इंफ्लूएंजा से बचाती है. इंफ्लूएंजा यानी फ्लू जो हर मौसम में होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खासतौर पर बदलते मौसम में यह ज्यादा होता है. अगर किसी को अकसर बुखार, खांसी, शरीर दर्द रहता है तो अपने डॉक्टर की सलाह पर फ्लू वैक्सीन लगवा सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है उनको डॉक्टर की सलाह पर इसको लगवाना चाहिए.

न्यूमोकोकल वैक्सीन

निमोनिया से बचाव के लिए न्यूमोकोकल वैक्सीन दी जाती है. यह निमोनिया से लेकर कई प्रकार के गंभीर फेफड़ों के संक्रमण से बचा सकती है. खासकर बुजुर्गों और क्रॉनिक मरीजों को इसको लगवा लेना चाहिए. डॉक्टर जोखिम वाले लोगों को यह वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं. इसको अपने डॉक्टर की सलाह पर 18 साल से अधिक के उन लोगों को लगवा लेना चाहिए जिनको लंग्स में इंफेक्शन होने का रिस्क अधिक होता है.

हर्पीज ज़ोस्टर वैक्सीन

हर्पीज भी एक प्रकार का स्किन इंफेक्शन ही है. यह वैसा वायरस है जो चिकनपॉक्स वायरस के दोबारा एक्टिव होने से होता है. 50 साल से ऊपर के लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है. इससे बचाव के लिए शिंगल्स वैक्सीन कारगर मानी जाती है. इसको भी आप अपने डॉक्टर की सलाह पर लगवा सकते हैं.

Leave a Reply