क्या है BSNL कवच? बिना नंबर शेयर किए ही रिचार्ज करा सकते हैं अपना फोन, जानें कैसे करें एक्टिवेट

क्या आपने ‘BSNL कवच’ के बारे में सुना है? भारत संचार निगम लिमिटेड महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिछले दिनों ये खास सर्विस शुरू की है। इसमें आप बिना नंबर शेयर किए ही फोन को रिचार्ज करा सकते हैं। बीएसएनएल ने यह सर्विस महिलाओं की प्राइवेसी को सिक्योर करने के लिए लॉन्च की है। अगर, आप भी बीएसएनएल यूजर हैं तो इस कवच सर्विस को अपने नंबर के साथ एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर सिक्योर रहेगा और किसी के साथ शेयर नहीं हो सकेगा।

क्या है BSNL कवच? बिना नंबर शेयर किए ही रिचार्ज करा सकते हैं अपना फोन, जानें कैसे करें एक्टिवेट

क्या है BSNL Kavach?

जैसा कि नाम से साफ है कि यह एक ‘कवच’ की तरह काम करता है, जो आपको सुरक्षित रखता है। यह 10 अंकों का एक अस्थायी वर्चुअल नंबर होता है, जिसका इस्तेमाल आप अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए यूज कर सकते हैं। खास तौर पर महिलाएं इस वर्चुअल नंबर को अपने मूल नंबर यानी एक्चुअल नंबर के साथ कनेक्ट कर सकती हैं। यही नंबर वो फोन रिचार्ज कराने के लिए शेयर कर सकती हैं। ऐसे में फोन रिचार्ज करने वाले POS स्टाफ के पास आपका एक्चुअल नंबर नहीं जाएगा और आपका नंबर प्राइवेट रहेगा।

अभी भी ज्यादातर लोग POS यानी मोबाइल रिचार्ज शॉप या थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से अपना नंबर रिचार्ज कराते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां अगर आप चाहें तो अपना एक्चुअल नंबर बिना शेयर किए भी उसे रिचार्ज करा सकेंगे। यह सर्विस महिलाओं के लिए लाई गई है, ताकि अनजान शख्स के साथ अपना नंबर शेयर न करना पड़े। इसकी मदद से महिलाएं अपना एक्चुअल मोबाइल नंबर को गुप्त रख सकती हैं। यह अस्थायी वर्चुअल नंबर की तरह काम करता है।

कैसे करें एक्टिवेट?

  • BSNL यूजर इस वर्चुअल कवच नंबर को जेनरेट करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फिर SelfCare ऐप का सहारा ले सकते हैं।
  • कस्टमर केयर के जरिए नंबर एक्टिवेट करने के लिए आपको कॉल करना पड़ेगा। इसके बाद आपसे एरिया के बारे में पूछा जाएगा यानी आप जहां नंबर यूज कर रहे हैं वहां की लोकेशन पूछी जाएगी।
  • सबकुछ वेरिफाई करने के बाद कस्टमर केयर की तरफ से आपको SMS के माध्यम से कवच नंबर रिसीव होगा।
  • आप इस नंबर को वहां यूज कर सकते हैं, जहां आप अपना पर्सनल नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। आप इसी कवच नंबर का इस्तेमाल करके फोन को रिचार्ज भी करा सकते हैं।
  • ऐप में भी यूजर को एरिया और लोकेशन की डिटेल शेयर करने पर कवच नंबर रिसीव हो जाएगा।

 

Leave a Reply