दुनिया के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर लौट आया है। फ्रांस में आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को विश्व सिनेमा का सबसे बड़ा मंच माना जाता है, जहां बड़ेबड़े फिल्म निर्माता और कलाकार अपनी फिल्में लेकर पहुंचते हैं और वैश्विक मंच पर इसे दिखाया जाता है। वहीं कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले कलाकारों के लुक्स पर भी सभी की नजरें रहती हैं। रेड कार्पेट पर सेलेब्स अपना बेस्ट लुक लेकर पहुंचते हैं। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक,कई भारतीय सेलिब्रिटी इस इंटरनेशनल मंच पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये

कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
12 मई से 23 मई 2026 तक, फ्रांच के फ्रेंच रिवेरा स्थित कान्स में 79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर की कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। कई भारतीय सितारे भी इस चर्चित इवेंट का हिस्सा बनेंगे। फिलममेकर्स से लेकर फैशन आइकन तक, इस आयोजन में शिरकत करेंगे। भारत की तरफ से इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट और तारा सुतारिया तक कान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। अगर आप कान फिल्म फेस्टिवल की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
कब होगी ओपनिंग सेरेमनी?
79वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के मशहूर पैलेस डेस फेस्टिवल एट दे कॉंग्रे में होगा और भारतीय समयानुसार 12 मई की शाम से देर रात के बीच इसकी ओपनिंग सेरेमनी होगी। वहीं इवेंट का समापन 23 मई को होगा, जिसमें पाल्मे डी’ओर सहित कई बड़े अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे। वहीं फेस्टिवल की अध्यक्षता मशहूर साउथ कोरियाई फिल्म निर्माता पार्क चान वूक करेंगे, जो दुनिया में अपने अनोखे सिनेमैटिक स्टाइल और शानदार फिल्मों के लिए मशहूर हैं।
रेड कार्पेट पर इन भारतीय सेलेब्स का दिखेगा जलवा
आलिया भट्ट पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी, जो सालों से रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, इस बार ब्रांड वीडियो में ऐश्वर्या नजर नहीं आईं, जिसे लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी नाराज हैं। दूसरी तरफ इस साल तारा सुतारिया भी अपना कान डेब्यू कर रही हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हैं। इनके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, मौनी रॉय और पूजा बत्रा भी इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले हैं।
ः





