‘देह व्यापार से मना किया तो बुरी तरह मारा-पीटा’, विधवा ने स्पा मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

एक विधवा महिला ने स्पा सेंटर मालिक पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने, मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhadohi spa center case, spa owner accused, prostitution racket UP- India TV Hindi

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरी का लालच देकर एक विधवा महिला को देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाने, मना करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भदोही पुलिस ने एक स्पा सेंटर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा इलाके की है। स्पा मालिक के खिलाफ आजमगढ़ जिले की 25 साल की एक विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

‘एक महीने से स्पा सेंटर में काम कर रही थी’

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत कुमार यादव के खिलाफ BNS की की धारा 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत शुक्रवार को FIR दर्ज की। महिला की शिकायत के मुताबिक, उसकी मुलाकात जौनपुर निवासी सुजीत कुमार यादव से आजमगढ़ में हुई थी। सुजीत ने खुद को भदोही के रजपुरा स्थित स्पा सेंटर का मालिक बताया और नौकरी देने का वादा किया। महिला नौकरी की तलाश में थी, इसलिए वह सुजीत के साथ भदोही आ गई। पिछले एक महीने से वह रजपुरा के उसी स्पा सेंटर में काम कर रही थी।

‘इनकार करने पर मेरे साथ हुई मारपीट’

महिला ने बताया कि कुछ समय बाद सुजीत ने उस पर अन्य लड़कियों की तरह देह व्यापार करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने इनकार कर दिया तो सुजीत ने गाली-गलौज की, उसके बाल खींचे, जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह मारा-पीटा। साथ ही उसने देह व्यापार न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। SHO सच्चिदानंद पांडेय ने बताया, ‘महिला की शिकायत पर हमने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।’ बता दें कि यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply