
साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक IRS अफसर की होनहार बेटी का रेप कर हत्या करने वाले राहुल मीणा के लूडो वाले दोस्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ये वही दोस्त है जिसकी पत्नी को भी राहुल ने नहीं छोड़ा है. राहुल इस दोस्त के साथ ऑनलाइन लूडो खेलता था. दोस्त ने उस रात की कहानी बताई जो उसके और उसकी पत्नी के जीवन की बेहद काली रात साबित हो गई. अब दोस्त राहुल का जिक्र भी करता है तो उसका खून खौल उठता है.
आरोपी राहुल जिसने दोस्ती को कलंकित कर दिया…अब उसके दोस्त ने आपबीती बताई है. यूं कहें तो उस पीड़िता के पति ने उस रात की कहानी बताई है जब राहुल मीणा उसके घर आया था. उसने बताया- ‘आरोपी राहुल का घर पड़ोस में ही है. मंगलवार 21 अप्रैल की शाम मैं एक शादी में जा रहा था. तभी राहुल मीणा मुझे गांव में मिला. वो पूछने लगा कि कहां जा रहे हो. मैंने कहा कि एक शादी में कन्यादान करने जा रहा हूं.’
आरोपी जिद पर अड़ गया कि मैं भी जाऊंगा
पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी राहुल जिद पर अड़ गया कि वो भी शादी में जाएगा. पीड़िता का पति उसे साथ लेकर शादी में गया. वहां पहुंचने के बाद उसने घर छोड़ने की बात कही. इसपर पीड़िता के पति ने कहा कि शादी में आए हैं तो खाना खाकर ही जाएंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर पता नहीं किस साधन से आरोपी गांव पहुंच गया. वहां वो सीधे अपने उस उसी दोस्त के घर पहुंचा जो शादी में खाना खाने के बाद चलने के लिए कह रहा था.
आरोपी ने खटखटाई कुंडी
इधर आरोपी ने जब घर की कुंडी खटखटाई तो दोस्त की पत्नी ने ये समझा कि उसकी पति शादी से लौटकर आ गया है. वो अर्धनिद्रा में दरवाजे पर आई और दरवाजा खोल दिया. राहुल ने कहा कि तुम्हारा पति उधर है बुला रहा है. वो जैसे ही उधर गई तो राहुल ने कस के पकड़ लिया और धक्का देते हुए दूसरे कमरे में ले गया. यहां उसने उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया. तब घर के दूसरे कमरे में दोस्त के बच्चे भी सो रहे थे.
पीड़ित ने रो-रोकर पति को बताई सच्चाई
राहुल के चले जाने के बाद पीड़िता ने पति को फोन किया. तब रात में करीब साढ़े 10 बज रहे थे. उसने बताया कि राहुल आया था और उसने जबरन गलत काम किया है. यह कहकर पीड़िता जोर-जोर से रोने लगी. उसका पति शादी से दौड़े-भागे घर आया. फिर पत्नी को लेकर थाने गया जहां राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
किसे पता था कि राहुल मीणा यहीं रुकने वाला नहीं है. वो दिल्ली के लिए निकल गया. वहां उसने अपने पुराने बॉस यानी IRS अफसर के घर पहुंचा. तब अफसर और उनकी पत्नी जिम गए थे. आरोपी को पता था कि अफसर की 23 साल की बेटी घर पर अकेली है. उसने घर में बड़ी चालाकी से कदम रखा और उसे बेहोश कर रेप किया. फिर उसके फिंगर प्रिंट से घर का सेफ खोलने की कोशिश की. नहीं खुला तो पेचकस से खोलकर उसमें से रुपए और गहने लेकर फरार हो गया. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अलवर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उसने जज के सामने कहा- मुझसे गलती हो गई माफ कर दो.
ये चोट कैसे लगी है- कोर्ट
आरोपी के पैरों में चोट के निशान थे. जज ने पूछा कि ये चोट कैसे लगी है. तब आरोपी ने बताया कि छत से उतरते समय से चोट लगी है. गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी को खचाखच भरे साकेत कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका थाकरन की अदालत में पेश किया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस को आशंका है कि मामले में कोई भी शामिल हो सकता है. पुलिस अब आरोपी और पूछताछ करेगी.





