के 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन ओपनर्स में से एक बनने की दौड़ में अभी से शामिल हो गए हैं। हालांकि अभी तक उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

इतनी कम उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी की गेंद को आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचाने की जबरदस्त ताकत क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स तो अभी से यह अंदाजा लगाने लगे हैं कि अगले 5 से 10 सालों में वह क्याक्या कमाल कर सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच चल रही चर्चा के दौरान फिल टफनेल ने मजाकिया अंदाज में इस ओपनर के क्रिकेट करियर की संभावित उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उनके संन्यास की तारीख भी तय कर दी।
21 साल की उम्र में वैभव हो जाएंगे रिटायर
स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान माइकल वॉन, फिल टफनेल, एलिएस्टर कुक और डेविड लॉयड ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर चर्चा की। वॉन ने इस युवा खिलाड़ी की सिर्फ 15 साल की उम्र में हासिल की गई शानदार उपलब्धियों की तारीफ की और बताया कि वह कैसे कई दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। वॉन ने कहा कि तो क्रिस गेल के नाम आईपीएल का सबसे तेज शतक है, 30 गेंदों पर। इस बच्चे ने तो अभी से 35 गेंदों में 100 रन बना दिए हैं। किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। यह बच्चा अभी 37 छक्कों पर है।
ने भी राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की तारीफ करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें इस समय दुनिया का सबसे बेहतरीन छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बताया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुक ने कहा, लेकिन वह कितने में बिका था। 14 साल की उम्र में उन्हें कितने में साइन किया गया था। मुझे लगा था कि उसने दो साल की डील साइन की है। अगले साल ऑक्शन में उसकी बोली कितने तक जाएगी। वॉन ने भी वैभव का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के आने वाले आयरलैंड दौरे में शामिल किया जाना चाहिए।
इस चर्चा के दौरान फिल टफनेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस तेजी से वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं उसे देखते हुए हो सकता है कि 21 साल की उम्र तक पहुंचतेपहुंचते ही वह क्रिकेट से संन्यास ले लें। टफनेल ने कहा कि हो सकता है कि 21 साल की उम्र तक वह पूरी तरह से थक चुके हों। तब तक उनके पास काफी पैसा भी जमा हो चुका होगा और हो सकता है कि वह संन्यास ही ले लें।
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी; में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप8 बल्लेबाज
फिन एलन ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ रन चेज करते हुए 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ग्रीन की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं।





