लाल ईंट या AAC ब्लॉक, घर बनाने के लिए कौन रहेगा बेस्ट? यहां चेक करें डिटेल्स​

Red Bricks vs AAC Blocks: बीते कुछ सालों में घर बनाने के तरीकों में कई तरह के बदलाव आए हैं। लोग अब साधारण और पारंपरिक डिजाइन वाले घरों को छोड़ नए और लग्जरी लुक वाले आलीशान घर बनाना पसंद कर रहे हैं, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। अगर आप भी अपना नया घर बनाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। जी हां, आज हम यहां जानेंगे कि घर बनाने के लिए पारंपरिक लाल ईंटों का इस्तेमाल करना ही ज्यादा अच्छा विकल्प है या एएसी ब्लॉक बेहतर विकल्प है।

लाल ईंट या AAC ब्लॉक, घर बनाने के लिए कौन रहेगा बेस्ट? यहां चेक करें डिटेल्स​

लाल ईंटों पर सदियों का भरोसा

मिट्टी से बनने वाली लाल ईंटें भारत में पुराने समय से निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती आ रही हैं। लाल ईंटें न सिर्फ आजमाई हुई और भरोसेमंद होती हैं, बल्कि ये काफी टिकाऊ भी होती हैं। विशाल भट्ठों में पकाकर बनाई जाने वाली लाल ईंटें से खड़ी इमारतें आज भी सालों से टिकी हुई हैं।

लाल ईंटों की खासियत

  • संपीड़न सामर्थ्य 3.57.5 N/mm²
  • पूरे भारत में राजमिस्त्रियों के बीच जानापहचाना
  • देशभर के कोनेकोने में आसानी से उपलब्ध
  • मजदूरों को किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती

वहीं दूसरी ओर, AAC ब्लॉक हल्के, पहले से तैयार यूनिट के रूप में होते हैं। एएसी ब्लॉक को सीमेंट, चूना, फ्लाई ऐश, जिप्सम और हवा भरने वाले तत्वों से बनाया जाता है। इन ब्लॉक्स को ज्यादा दबाव वाले ऑटोक्लेव में पकाया जाता है, जिससे इन्हें अपनी अनोखी छोटेछोटे छेदों वाली बनावट मिलती है।

एएसी ब्लॉक की खासियतें

  • लाल ईंटों की तुलना में 34 गुना हल्का
  • एकसमान और बड़ा आकार
  • लाल ईंटों की तुलना में एएसी ब्लॉक से जल्दी और तेज निर्माण होता है
  • थर्मल इन्सुलेशन अंदर के हिस्से को ठंडा रखता है

लाल ईंटों और एएसी ब्लॉक के बीच कुछ प्रमुख अंतर

लाल ईंटों की तुलना में एएसी ब्लॉक काफी हल्के और आकार में बड़े होते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लिहाजा, ईंटों की तुलना में एएसी ब्लॉक से बनने वाली दीवारें काफी कम समय में तैयार हो जाती हैं। ईंटों की तुलना में एएसी ब्लॉक से घर बनाने में काफी कम खर्च आता है, क्योंकि घर बनाने में बड़ी संख्या में ईंटों का इस्तेमाल होता है, जबकि वही घर बनाने में काफी कम एएसी ब्लॉक की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ईंटों की तुलना में एएसी ब्लॉक की कीमत ज्यादा होती है। लाल ईंटें धूप और गर्मी में बहुत तेजी से गर्म हो जाती हैं। जबकि, एएसी ब्लॉक 23 डिग्री तक ठंडे होते हैं। एएसी ब्लॉक्स की तुलना में ईंटें ज्यादा मजबूत होती हैं, जो ज्यादा वजन झेल सकती हैं। अगर आप छोटा और 23 मंजिल का घर बनाना चाहते हैं तो ईंट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन, अगर आप ऊंची इमारत बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एएसी ब्लॉक बेहतर विकल्प रहेगा।

Leave a Reply