जिसको खुजली हो, नागपुर दरबार में आए, मिटा दी जाएगी… बाबा बागेश्वर किस पर भड़क गए?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह अपने आलोचकों को कड़ा जवाब देते नजर आ रहे हैं. हां, आलोचकों को सीधे चैलेंज करते हुए बाबा बागेश्वर ने कह दिया, ‘जिन्हें भी उनके दावों पर संदेह या ‘खुजली’ है, वे नागपुर में लगने वाले उनके दिव्य दरबार में आएं, वहां सबकी शंकाएं दूर कर दी जाएंगी.’ ​धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वह कोई जादूगर नहीं हैं. उनके पास जो भी शक्तियां हैं, वे ईश्वरीय आस्था और कठिन भक्ति से प्राप्त सिद्धियां हैं. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह दरबार में इन सिद्धियों का प्रमाण देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

जिसको खुजली हो, नागपुर दरबार में आए, मिटा दी जाएगी… बाबा बागेश्वर किस पर भड़क गए?

बाबा बागेश्वर का वायरल वीडियो
बाबा का अक्षरश: पूरा बयान ‘कोई भी खुजली हो. कल दरबार लगना है. चले आएं. हमारे पास जो विद्या होगी, जो शक्ति होगी. हमारे पास जो विद्या होगी, जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतीकरण देंगे. हम जादूगर नहीं है. हमें जो ईश्वर प्रेरणा देगा. हम वही लोगों को मार्गदर्शन देंगे. वो आएंगे, उनको भी मार्गदर्शन देंगे.’

बाबा बागेश्वर का महिलाओं पर विवादित बयान
हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हाल में महिलाओं पर दिए एक बयान के बाद विवाद में घिर गए थे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि बड़े घरानों की माताएं भी शराब पी रही हैं. जब माताएं ही हलुआ संस्कार दे रही हैं… वह यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने आगे भी महिलाओं पर तीखा बोला. बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिन पतियों की धर्म पत्नियां शराब पीती हैं, उनके बच्चे अगर रोएंगे, तो वह बच्चों को भी शराब पिलाकर सुला देंगी.

शिवाजी पर क्या बोल गए थे बागेश्वर बाबा?
बाबा ने कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन काल की चर्चा करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया, जो लोगों को अच्छा नहीं लगा. बाद में उन्हें वीडियो संदेश जारी कर कहना पड़ा कि कुछ पत्रकारों ने मेरी बात को शिवाजी की अवमानना की दृष्टि से देखा. हम उनसे प्रार्थना करेंगे, अर्थ का अनर्थ ना करें. शिवाजी की अवमानना हम कैसे कर सकते हैं. उन्हीं के बारे में पढ़कर मैंने हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिया, वह उनका अवमानना कैसे कर सकते हैं. स्वप्न में भी ऐसा नहीं कर सकते हैं.

बाबा बागेश्वर ने संघ के कार्यक्रम में कहा था कि बच्चे चार पैदा करो, लेकिन एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए दो. उधर, एक और वीडियो बाबा का शेयर हो रहा है जिसमें तेज प्रताप यादव उनसे अपना राजनीतिक भविष्य पूछते नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply