‘घोड़े की राइड लोगे क्या…’, शातिर चोर ने भिड़ाई ऐसी तरकीब, एक्सचेंज ऑफर देकर बाइक सवार को लगा गया चूना​

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से ठगी और चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. यहां एक शातिर चोर ने ‘एक्सचेंज ऑफर’ के एक अजीबोगरीब तरीके का इस्तेमाल करते हुए एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली और बदले में अपना घोड़ा वहीं छोड़ गया. अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

‘घोड़े की राइड लोगे क्या…’, शातिर चोर ने भिड़ाई ऐसी तरकीब, एक्सचेंज ऑफर देकर बाइक सवार को लगा गया चूना​

घटना धनघटा थाना क्षेत्र की है। पैतवालिया गांव के निवासी राकेश चतुर्वेदी अपनी बाइक से धनघटा चौराहे पर किसी निजी काम से आए थे. इसी दौरान एक अज्ञात घुड़सवार उनके पास पहुंचा. उसने बेहद शातिराना अंदाज में राकेश से मंझरिया गांव का रास्ता पूछा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बातचीत के दौरान उसने राकेश को अपनी बातों में उलझा लिया और उन्हें ‘घोड़े की सवारी’ करने का शौक जगा दिया.

राकेश जैसे ही घोड़े पर सवार होकर उसे रास्ता दिखाने के लिए थोड़ा आगे बढ़े, चोर ने फुर्ती दिखाई. उसने मौका पाते ही राकेश की खड़ी बाइक को स्टार्ट किया और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गया. जब तक राकेश कुछ समझ पाते और घोड़े से उतरकर उसे पकड़ने की कोशिश करते, चोर उनकी नजरों से ओझल हो चुका था.

मजबूरी में घोड़ा लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद जब चोर का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित राकेश चतुर्वेदी असमंजस में पड़ गए. उनके पास चोर का घोड़ा तो था, लेकिन अपनी कीमती बाइक जा चुकी थी. आखिरकार, थकहारकर उन्हें उसी घोड़े को साथ लेकर धनघटा थाने पहुंचना पड़ा. थाने के बाहर घोड़े के साथ खड़े पीड़ित को देखकर हर कोई दंग रह गया.

पुलिस कर रही CCTV की पड़ताल

पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आशंका जताई है कि शातिर अपराधी उनकी बाइक का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में कर सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब चौराहे और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है ताकि घोड़े के असली मालिक और बाइक चोर की शिनाख्त की जा सके.

Leave a Reply