छोटे बाथरूम के कॉर्नर को भी बना सकते हैं खूबसूरत, इन टिप्स की मदद से दें मॉडर्न लुक​

Bathroom Corner Decor Tips: छोटे घरों में बाथरूम में जगह ज्यादा नहीं होती है जिसकी वजह से कई बार सामान को व्यवस्थित तरीके से रखना मुश्किल हो जाता है। शैंपू, फेसवॉश, साबुन, टॉवल और दूसरी जरूरी चीजें इधरउधर रखी रहती हैं। इससे बाथरूम बिखरा हुआ सा लगता है। अगर घर में मेहमान आए हों तो इस तरह का बाथरूम शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है।

छोटे बाथरूम के कॉर्नर को भी बना सकते हैं खूबसूरत, इन टिप्स की मदद से दें मॉडर्न लुक​

आजकल घरों में जगह की कमी के कारण छोटे बाथरूम बनाए जाते हैं। हालांकि कम जगह होने का मतलब यह नहीं है कि बाथरूम को स्टाइलिश और आकर्षक नहीं बनाया जा सकता है। खासतौर पर बाथरूम के खाली कॉर्नर को सही तरीके से सजाकर मॉडर्न और खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखानी होगी जिसकी मदद से बाथरूम को व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

कॉर्नर शेल्फ का इस्तेमाल

छोटे बाथरूम में स्टोरेज की समस्या को दूर करने के लिए कॉर्नर में शेल्फ का उपयोग किया जा सकता है। दीवार के कोनों में छोटेछोटे शेल्फ लगा सकते हैं। जिनमें साबुन, फेसवॉश और दूसरी जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं। आप लकड़ी, ग्लास या मेटल के शेल्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बाथरूम को मॉडर्न लुक देने में मदद करेंगे।

पौधे लगाकर बढ़ाएं खूबसूरती

बाथरूम के कॉर्नर को फ्रेश और सुंदर बनाने के लिए छोटे इंडोर प्लांट्स भी लगा सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या बैम्बू प्लांट लगाएं जो कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ सकते हैं। इन्हें आप छोटे गमलों में किसी खाली कॉर्नर पर सजा सकते हैं। इसे देखकर आपका मूड भी फ्रेश रहेगा।

हैंगिंग डेकोर का इस्तेमाल

अगर आपके बाथरूम में कम जगह है तो इसके लिए हैंगिंग डेकोरेशन का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कॉर्नर में हैंगिंग शेल्फ, हैंगिंग प्लांट्स या लाइट्स लगाकर बाथरूम को क्लासी और स्टाइलिश बना सकते हैं। इससे जगह भी कम घिरती है और बाथरूम मॉडर्न नजर आता है।

हल्के रंगों का इस्तेमाल

छोटे बाथरूम में ऐसे फर्नीचर या स्टोरेज का इस्तेमाल करें जो कम जगह में ज्यादा सामान रखने में मदद करें। कॉर्नर कैबिनेट, स्लिम रैक या टॉवल स्टैंड जैसी चीजों को रखा जा सकता है जो काम आती हैं। इसके अलावा हल्के रंग का इस्तेमाल करें। बाथरूम में सफेद, क्रीम, हल्का ग्रे या पेस्टल रंग बाथरूम को साफसुधरा दिखाते हैं।

बाथरूम को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसमें लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉर्नर पर वॉर्म या एलईडी लाइट्स लगाने से बाथरूम का पूरा लुक बदला जा सकता है।

Leave a Reply