एग्जिट पोल के आए नतीजे ही असली नतीजों में बदलते हैं तो यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ी जीत होगी। साल 2014 में केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने कई राज्यों में सरकार बनाई लेकिन बंगाल में अब जाकर पार्टी का सपना पूरा होता दिख रहा है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यह ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। राज्य में टीएमसी का किला एग्जिट पोल नतीजों के हिसाब से ढहता हुआ दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पढ़ें बारीबारी से…
पश्चिम बंगाल 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार
तमिलनाडु के 9 एग्जिट पोल 6 में DMK+ की वापसी संभव
केरलम के 6 एग्जिट पोल सभी में UDF सरकार
असम के 11 एग्जिट पोल सभी में भाजपा की वापसी
पुडुचेरी के 4 एग्जिट पोल चारों में NDA की वापसी





