एक्सीडेंट कर के रेलवे ट्रैक पर 2 किलोमीटर दौड़ा दिया ट्रक, सिरफिरे ड्राइवर की करतूत सुनकर दंग रह जाएंगे​

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पकड़े जाने के डर से एक सिरफिरे ट्रक चालक ने अपनी भारीभरकम गाड़ी को सीधे रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ा दिया। कोइरीपुर की तरफ करीब दो किलोमीटर तक पटरियों पर मौत का वाहन दौड़ता रहा, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होतेहोते बचा। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण रूट पर करीब 4 घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा।

एक्सीडेंट कर के रेलवे ट्रैक पर 2 किलोमीटर दौड़ा दिया ट्रक, सिरफिरे ड्राइवर की करतूत सुनकर दंग रह जाएंगे​

पटरियों को बना दिया हाईवे

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर का एक ट्रक ढकवापट्टी मार्ग पर बेहद तेज रफ्तार में भाग रहा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग उस ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक कहीं कोई बड़ी दुर्घटना करके भाग रहा था। जैसे ही ट्रक नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा, वहां रेलवे फाटक बंद था और आगे दोतीन बड़े वाहन खड़े थे। सुबह करीब 6:45 बजे जब चालक ने देखा कि भागने का कोई रास्ता नहीं बचा है, तो उसने आव देखा न ताव, ट्रक को सड़क से उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया।

2 किलोमीटर बाद गिट्टियों में फंसा ट्रक

सनकी ड्राइवर लोहे की पटरियों के बीच करीब दो किलोमीटर तक ट्रक को अंधाधुंध भगाता रहा। लेकिन आगे जाकर रेलवे ट्रैक की गिट्टियों में ट्रक के पहिए बुरी तरह धंस गए और गाड़ी वहीं रुक गई। पीछे भाग रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचते, चालक ट्रक को ट्रैक पर ही लावारिस छोड़कर रफूचक्कर हो चुका था।

4 घंटे तक बाधित रहा रूट

रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसा देख नीमा गोपालपुर हाल्ट के गेटमैन विजेंद्र कुमार पटेल ने तुरंत इसकी सूचना कोइरीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे महकमे में हड़कंप मचते ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मौके पर रवाना किया गया। आननफानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई और ट्रैक से ट्रक को खींचकर हटाया गया। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से इस रूट से गुजरने वाली करीब तीन ट्रेनों को जहांतहां रोकना पड़ा और रेल यातायात 4 घंटे की देरी से बहाल हो सका।

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि दिल्ली नंबर के इस ट्रक को ट्रैक से हटाकर जीआरपी सेंटर सुल्तानपुर भेज दिया गया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन अब केस दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क साधने और फरार आरोपी ड्राइवर को दबोचने की कोशिश में जुट गया है।

 

Leave a Reply