भारतीय टीम के टी20 कप्तान को लेकर एक तरफ चर्चा तेजी से हो रही है। वहीं 6 जून शनिवार से टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। उससे पूर्व अब टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव रखने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी श्रीकर भरत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

भरत ने भारत के लिए आखिरी फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उनका डेब्यू 2023 में हुआ था। अब महज 33 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनका इतनी कम उम्र में सिर्फ संन्यास का ऐलान करना कई सवाल भी खड़े करता है। श्रीकर भरत ने आरसीबी के लिए भी आईपीएल 2021 में 8 मुकाबले खेले थे। 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और सिर्फ दो मैच खेले थे।
नहीं मिल रही थी टीम इंडिया में जगह
केएस भरत ने 2024 के बाद से एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने 7 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले और 12 पारियों में 221 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 19 शिकार भी दर्ज हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और अपने आईपीएल कप्तान , भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का धन्यवाद अदा किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 WTC फाइनल में का हिस्सा रहे भरत ने कुल 113 फर्स्ट क्लास मैच, 83 लिस्ट ए मैच और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास में 6102, लिस्ट ए में 2692 और टी20 मैचों में 1812 रन बनाए। उनके नाम 10 हजार से ज्यादा कुल रन करियर में दर्ज हैं। उन्होंने अपने करियर में विकेट के पीछे कुल 620 शिकार भी ऑल फॉर्मेट में किए।
वैभव In या Out, श्रेयस या संजू कौन बनेगा कप्तान? अब इस दिन होगा आयरलैंडइंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी के चयन पर अटकलें हैं और कप्तान कौन बनेगा यह भी बड़ा सवाल है?





