‘रॉक ऑन’, ‘डिसपैच’, ‘हनीमून ट्रेवेल’, ‘हीरोइन’, ‘ज्विगाटो’ और ‘संतोष’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शहाना गोस्वामी इन दिनों अपने बेबाक और लीक से हटकर बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में शामिल हुईं शहाना ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपने गैरपारंपरिक दृष्टिकोण पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह इस समय एक ओपन रिलेशनशिप में हैं और उनके जीवन में कोई भी प्राइमरी पार्टनर नहीं है। उनका मानना है कि पारंपरिक रिश्ते उनके स्वभाव के अनुकूल नहीं हैं।

पारंपरिक बंधनों को छोड़ चुना ओपन रिलेशनशिप का रास्ता
इंटरव्यू के दौरान शहाना ने साझा किया कि पारंपरिक और रूढ़िवादी रिश्ते उन्हें कभी भी अपने लिए सही नहीं लगे, क्योंकि वह प्यार के साथसाथ व्यक्तिगत आजादी में भी बहुत गहरा विश्वास रखती हैं। मिलिंद सोमन के साथ अपने पुराने ब्रेकअप को याद करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए रिश्तों का पारंपरिक फॉर्मूला लंबे समय तक टिकने वाला नहीं था। हालांकि बाद में जब उनकी मुलाकात रेस्टॉरेंट कारोबारी मौरो गाजी से हुई तो उन्होंने रिश्तों को एक अलग नजरिए से देखने का फैसला किया। उन्होंने किसी भी तरह के कड़े नियमों या लेबल्स के बिना एक ओपन रिलेशनशिप को अपनाया, जिसने उन्हें एक नई मानसिक शांति दी।
शहाना के लिए क्या हैं ओपन रिलेशनशिप के मायने?
ओपन रिलेशनशिप की अपनी परिभाषा को स्पष्ट करते हुए शहाना गोस्वामी ने कहा, ‘इसका मतलब है कि आप जिसके साथ भी हैं, उसके साथ पूरी तरह से खुली और ईमानदार बातचीत हो। आप वास्तव में यह समझ सकें कि आपका साथी किस तरह का व्यक्ति है और आप खुद पर भी काम करें। इस मोड़ पर मेरा ऐसा कोई एक प्राइमरी पार्टनर भी नहीं है। मेरे जीवन में कई ऐसे लोग हैं जिनके साथ मेरा लंबे समय से एक मजबूत तालमेल है, लेकिन यह कैजुअल नहीं है। मेरे लिए इनमें से कुछ भी कैजुअल नहीं है।’
शहाना का ओपन रिलेशनशिप पर नजरिया
शहाना ने ओपन रिलेशनशिप की तुलना दोस्ती से की। उन्होंने समझाया कि जैसे किसी व्यक्ति के कई दोस्त हो सकते हैं और हर दोस्त के साथ एक अलग तरह का जुड़ाव होता है, ठीक वैसे ही उनके रिश्ते भी हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मेरे लिए, इस समय खुलेपन का मतलब यह है कि किसी के साथ कोई स्पष्ट पार्टनरशिप नहीं है, लेकिन दीर्घकालिक जुड़ाव और संबंध की भावना है जो हमेशा आपके साथ रहती है, चाहे वह कोई भी रूप ले। कभीकभी यह सिर्फ दोस्ती होती है तो कभीकभी यह शारीरिक भी हो सकती है। इसे किसी खास दिशा में धकेलने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी बुनियाद बहुत सरल है प्यार और दोस्ती। जब मेरे पास देने के लिए इतना सारा प्यार है तो मैं इसे सिर्फ एक ही व्यक्ति को क्यों दूं?’
मल्टीपल पार्टनर्स से कैसा रहता है समीकरण
अभिनेत्री ने यह भी साफ किया कि उनकी जिंदगी में कुछ भी छुपा हुआ नहीं है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनके सभी पार्टनर्स को यह अच्छी तरह पता है कि वह दूसरों के साथ भी इंटीमेट हो रही हैं या उनके साथ एक मजबूत बॉन्डिंग शेयर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे मौके भी आते ही लोगों को रास नहीं आता और बीच में ही वो ओपन रिलेशनशिप खत्म कर देते हैं। कई बार वो सीरियस एक्सक्लूसिव रिलेशन में बंधना चाहते हैं और ऐसे में मैं अलग होना तय करती हूं। वो कहती हैं कि उनके पास बांटने के लिए इतना प्यार है कि वो इसे एक शख्स तक सीमित नहीं रखना चाहती, वो इसे बांटना चाहती हैं। उन्होंने बचपन से इस तरह के रिश्तों को देखा है, उनके मातापिता के कुछ मित्र भी रहे जो इस तरह के डायनेमिक्स में थे तो 13 साल की उम्र में ही उनके मन में ऐसे विचार आने लगे थे और वो हमेशा से आजाद रहना चाहती थीं और ठीक ऐसा ही अपने पार्टनर्स से भी चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के संबंध में कोई रूल नहीं है, सब कुछ खुला है, जब जो जी चाहे वो बता सकते हैं, व चाहें तो बताएं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके कई पार्टनर्स ऐसे हैं जो एकदूसरे से मिल भी चुके हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि रिश्ते के डायनेमिक्स हमेशा उनके लिए बदलते रहते हैं।
मिलिंद सोमन संग पुराना रिश्ता और शहाना का हालिया वर्कफ्रंट
शहाना जब 23 साल की थी तब उन्हें खुद से काफी बड़े 43 वर्षीय मिलिंद सोमन से प्यार हुआ था। लगभग छह साल तक दोनों के बीच केवल टेक्स्ट मैसेज और खतों के जरिए बातचीत होती रही। बाद में जब शहाना मुंबई शिफ्ट हुईं और दोनों सिंगल थे, तब उन्होंने एकदूसरे को डेट करना शुरू किया। हालांकि साल 2013 में दोनों अलग हो गए। शहाना के मुताबिक भले ही वे दोनों एकदूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उनके रिश्ते की टाइमिंग सही नहीं थी। शाहना के मन में ओपन रिलेशन की भावनाए बढ़ रही थीं, लेकिन वो उनके साथ एक्सक्लूसिव रिलेशन में थीं, ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। काम की बात करें तो शहाना को आखिरी बार साल 2024 में आई जी5 की फिल्म ‘डिस्पैच’ में देखा गया था। कानू बहल के निर्देशन और रॉनी स्क्रूवाला के आरएसविपी मूवीज बैनर तले बनी इस क्राइम ड्रामा फिल्म में मनोज बाजपेयी और शहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को समीक्षकों से मिलीजुली और कुछ नकारात्मक समीक्षाएं मिली थीं। शहाना ने फिलहाल अपने किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।





