13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की​

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार को इतिहास रच दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की​

गुजरात के 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज उर्विल पटेल नंबर3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस विस्फोटक पारी के दौरान उर्विल के बल्ले से 1 चौका और 8 छक्के निकले।

A record knock 🤯
A memorable celebration with a 𝗵𝗲𝗮𝗿𝘁𝗳𝗲𝗹𝘁 𝗺𝗲𝘀𝘀𝗮𝗴𝗲 🥹🫶

Urvil Patel, thank you for the entertainment today 💛

Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/GjR5D2sYid

— IndianPremierLeague May 10, 2026

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की

उर्विल पटेल ने इस दौरान के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अब उर्विल पटेल भी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

उर्विल पटेल अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर सुरेश रैना का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पहले रैना ने 30 मई 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उर्विल ने अपनी विस्फोटक पारी में चौकोंछक्कों की बारिश करते हुए चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलाई और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Leave a Reply