27 युवतियां, 6 युवक और स्पा सेंटर, मॉल के अंदर मचा रखी थी गंद, घुसी पुलिस तो…​

भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने मॉल में चल रहे कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं कई संचालकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

27 युवतियां, 6 युवक और स्पा सेंटर, मॉल के अंदर मचा रखी थी गंद, घुसी पुलिस तो…​

भिवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया. शनिवार को करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दोपहर बाद एक साथ कई स्पा सेंटरों पर दबिश दी.

पुलिस ने सबसे पहले भिवाड़ी बाइपास स्थित प्लाजा के स्पा सेंटरों की जांच की, जहां से कई युवतियों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दूसरे मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई.

पुलिस ने जांच के दौरान बड़ी संख्या में युवतियों के दस्तावेज और पहचान संबंधी रिकॉर्ड की जांच की. मौके से 6 युवकों को भी हिरासत में लिया गया. सभी को पूछताछ के लिए भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनके रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों द्वारा भी समयसमय पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही थी. शुरुआती जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आने के बाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया.

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अनैतिक या अवैध गतिविधियों की बातें सामने आती हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि भिवाड़ी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में भी ऐसे सेंटरों की जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा.

Leave a Reply