इंस्टेंट पोहा करें तैयार: पोहा एक ऐसी डिश है जो बहुत जल्दी तैयार हो जाती है और अगर आप इसका प्रीमिक्स बनाकर रख लें तो इंस्टेंट पोहा तैयार करने में मुश्किल से आपको 5 मिनट लगेंगे. इसमें आप मूंगफली के दाने भूनकर डालें जो प्रोटीन एड करेंगे.
Images: Pexels

मल्टीग्रेन चीला बनाएं: सुबह फटाफट हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आप अपने घर में मल्टीग्रेन आटा रखें. जैसे चना, रागी, जौ, गेहूं, जई, का आटा मिलाकर रख लें. जब जल्दी हो तो फटाफट आप इसके चीला बना दें. इससे कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी आराम से मिल जाते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
अंडा टोस्ट बनाकर खाएं: ब्रेकफास्ट में आपको अंडा टोस्ट बनाना चाहिए. बस मल्टीग्रेन ब्रेड को सेंक लें और इसके बीच में हाफ बॉयल्ड अंडा बनाकर लगाएं. इसे आप चलतेचलते भी आसानी से खा सकते हैं. यहां तक कि बटर पेपर में लपेटकर आप रोल करके इसे रास्ते में खा सकते हैं, जिससे ब्रेकफास्ट स्किप नहीं होगा.
ओट्स बनते हैं झटपट: नाश्ते में ओट्स बनाना भी बढ़िया ऑप्शन है. आप मिल्क के साथ ओट्स बना सकते हैं या फिर मसाला ओट्स भी बनाए जा सकते हैं. ये 10 मिनट से भी कम में बनकर तैयार हो जाते हैं. बेस्ट ऑप्शन है रोल्ड ओट्स को रात में भिगोकर रख दें. सुबह सीड्स और नट्स की टॉपिंग के साथ खाएं.
अंडा भुर्जीआमलेट बनाएं:ब्रेकफास्ट में प्रोटीन रिच हेल्दी रेसिपी में आप आमलेट या अंडा भुर्जी बना सकते हैं. इसे बनने में मुश्किल से 5 मिनट का समय लगता है. ये बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए बेहतरीन रहता है, क्योंकि प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं.





